Doordrishti News Logo

जोधपुर, बूंदी आरपीएस अफसर को ब्लैकमेल करने के मामले में महिला हैड कांस्टेबल को गिरफ्तार किया गया है। जयपुर की शास्त्री नगर थाना पुलिस ने आरोपी हैड कांस्टेबल महिला को जोधपुर पुलिस ट्रेनिग सेंटर से पकड़ा। आरोपी महिला बूंदी में ही कांस्टेबल से हैड कांस्टेबल पद पर पदोन्नत हुई थी और जोधपुर में प्रशिक्षण ले रही थी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरपीएस अधिकारी ने 3 मई को रिपोर्ट दर्ज करवाई।

रिपोर्ट में बताया कि वर्ष 2019 में आरपीएस में प्रशिक्षण काल के दौरान वहां तैनात महिला कांस्टेबल से जान पहचान हो गई। दोनों में संबंध बन गए। बाद में महिला कांस्टेबल ब्लैकमेल कर अलग-अलग समय में कुल 5.50 लाख रुपए खुद के बैंक खाते में जमा करवा लिए लेकिन अब 50 लाख रुपए मांग रही है। नहीं देने पर झूठा मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दे ब्लैकमेल कर रही है। प्रकरण में अनुसंधान किया गया और हैड कांस्टेबल बनी आरोपी के खिलाफ पुख्ता सबूत मिलने पर जोधपुर ट्रेनिंग सेंटर से उसे पकड़ा गया। आरोपी हैड कांस्टेबल महिला को न्यायालय में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

ये भी पढ़े :- चक्रवात ताउते का असर हुआ धीमा, मिली बड़ी राहत

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026