Doordrishti News Logo

चोरी हुई बाइक बरामद दो आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),चोरी हुई बाइक बरामद दो आरोपी गिरफ्तार। बनाड़ थाना पुलिस ने बाइक चोरी की एक वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने दो दिन पहले डिगाड़ी स्थित सैनिकपुरी से एक युवक की मोटरसाइकिल चुराई थी। गिरफ्तार दोनों आरोप मजदूरी करते हैं।

घर के बाहर खेल रही 5 साल की बच्ची को कुत्ते ने काटा

आरोपियों के कब्जे से चोरी की बाइक भी बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार सैनिकपुरी डिगाड़ी निवासी सुनील प्रजापत ने 26 नवंबर की शाम को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में पीडि़त ने बताया कि 26 नवंबर की सुबह करीब 8 बजे उनकी बाइक घर के बाहर खड़ी थी। कुछ देर बाद जब वे बाहर आए तो बाइक वहां से गायब थी। इसके बाद उन्होंने थाने पहुंचकर मामला दर्ज करवाया।

पुलिस ने मामले की जांच करते हुए बापूनगर, अहमदाबाद हाल पाबूपुरा थाना एयरपोर्ट निवासी देवांग नरेश भाई गोस्वामी पुत्र नरेश भाई और कन्हैया नगर,शिकारगढ़ निवासी आकाश राव पुत्र देवासिंह को गिरफ्तार किया। पुलिस फिलहाल दोनों आरोपियों से अन्य चोरी की वारदातों के संबंध में गहन पूछताछ कर रही है।