नगर निगम में दो और आश्रितों को मिली अनुकंपा नियुक्ति
- महापौर ने सौंपे नियुक्ति पत्र
- दीपावली से पहले पांच पात्र आश्रितों को मिली थी नियुक्ति
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),नगर निगम में दो और आश्रितों को मिली अनुकंपा नियुक्ति। नगर निगम की ओर से दिवंगत कर्मचारियों के आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति देने की प्रक्रिया के तहत दो और पात्र आवेदकों को नियुक्ति प्रदान की गई है। महापौर प्रसन्न चंद मेहता ने सफाई कर्मचारी स्वर्गीय मदनलाल के पुत्र दिनेश और बुंदू खान की पुत्री शहनाज बानो को अनुकंपा नियुक्ति दी है।
महापौर प्रसन्न चंद मेहता ने बताया कि नगर निगम में महापौर पद का दायित्व संभालने के बाद उन्होंने यह निर्णय लिया था कि निगम के ऐसे सफाई कर्मचारी एवं अन्य कर्मचारी,जिनका निधन हो चुका है और उनके आश्रितों ने अनुकंपा नियुक्ति के लिए आवेदन कर रखा है,उनके पात्र आवेदनों का प्राथमिकता से निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि निगम की निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदनों की जांच की जा रही है।
शिक्षकों को बाल अधिकार व कानूनों को लेकर दिया प्रशिक्षण
जांच में पात्र पाए जाने वाले आवेदकों को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की जा रही है। इसी क्रम में पहले पांच पात्र आश्रितों को नियुक्ति दी जा चुकी है। अब दो और पात्र मामलों में नियुक्ति देकर निगम ने अपने दायित्व का निर्वहन किया है। महापौर ने कहा कि किसी परिवार के एक सदस्य को रोजगार मिलने से केवल एक व्यक्ति ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार की आजीविका को सहारा मिलता है।
दिवंगत कर्मचारी के परिवार के लिए अनुकंपा नियुक्ति आर्थिक संबल प्रदान करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने बताया कि निगम अधिकारियों के साथ यह तय किया गया है कि अनुकंपा नियुक्ति के लिए प्राप्त सभी पात्र आवेदनों का तेजी से निस्तारण किया जाए। निगम का प्रयास रहेगा कि पात्र आश्रितों को जल्द से जल्द रोजगार उपलब्ध करवाकर उनके परिवारों को आर्थिक सहायता और आजीविका का आधार प्रदान किया जाए।
Related posts:

शिक्षकों को बाल अधिकार व कानूनों को लेकर दिया प्रशिक्षण

सुरेंद्र सिंह राठौड़ हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन अध्यक्ष निर्वाचित

हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के उपचुनाव में दिखा उत्साह

स्मैक बरामदगी मामले में आरोपी को 4 साल की सजा

तीन साल से फरार 15 हजार रुपए का इनामी तस्कर गिरफ्तार

जेआईए में दो दिवसीय प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

मालगाड़ी से टकराई स्कॉर्पियो दो घायल!

जोधपुर मंडल को मिला नया DRM,नरेंद्र कुमार लोहिया संभालेंगे कमान

