हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के उपचुनाव में दिखा उत्साह
- आठ प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुकाबला
- मतदान के लिए अधिवक्ताओं की लगी लाइनें
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के उपचुनाव में दिखा उत्साह। राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के उपचुनाव के लिए शुक्रवार को मतदान किया गया। मतदान हेरिटेज हाईकोर्ट परिसर और उच्च न्यायालय के नए भवन में निर्धारित केंद्रों पर कराया गया।
इस उपचुनाव में आठ प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। मतदान के लिए अधिवक्ताओं की लाइनें दिखाई दी। मुख्य चुनाव अधिकारी अर्जुनराम चौधरी ने बताया कि हेरिटेज हाईकोर्ट परिसर में चार मतदान केंद्र बनाए गए। झालामंड स्थित हाईकोर्ट परिसर में अधिवक्ता चैंबर्स की तीसरी मंजिल पर एसोसिएशन के पुस्तकालय भवन में पांचवां बूथ बनाया गया।
स्मैक बरामदगी मामले में आरोपी को 4 साल की सजा
राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के उपचुनाव में आठ वकील मैदान में हैं। इसमें अनिल गौड़,गोकुलेश बोहरा, सुरेंद्र सिंह राठौड़,कुलदीप सिंह राठौड़,महेंद्र पुरी गोस्वामी,मनीष पुरोहित, पुष्पेंद्रसिंह चौहान और मगाराम डेलू चुनाव मैदान में हैं। उपचुनाव के लिए कुल 3894 अधिवक्ता पंजीकृत है।
उल्लेखनीय है कि एसोसिएशन अध्यक्ष रणजीत जोशी के बार काउंसिल सदस्य निर्वाचित होने के बाद एक साथ दो पदों पर कार्यरत नहीं रहने के नियम के तहत उन्होंने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था। इसी कारण अध्यक्ष पद के लिए उपचुनाव कराया गया है। वर्ष 2025 के एसोसिएशन चुनाव की मतदाता सूची में शामिल सदस्य अधिवक्ता ही मतदान के पात्र है।
Related posts:

स्मैक बरामदगी मामले में आरोपी को 4 साल की सजा

तीन साल से फरार 15 हजार रुपए का इनामी तस्कर गिरफ्तार

जेआईए में दो दिवसीय प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

मालगाड़ी से टकराई स्कॉर्पियो दो घायल!

जोधपुर मंडल को मिला नया DRM,नरेंद्र कुमार लोहिया संभालेंगे कमान

संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह

संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प

नौ जगहों से मोटर साइकिलें चोरी

