एमडीएमएच में भौंह के घाव के रास्ते गाल की टूटी हड्डी की सफल सर्जरी

  • लोकल एनेस्थीसिया में टूटी हड्डी को प्लेट-स्क्रू से किया स्थिर
  • अलग चीरा लगाने की नहीं पड़ी जरूरत

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),एमडीएमएच में भौंह के घाव के रास्ते गाल की टूटी हड्डी की सफल सर्जरी। एमडी एम अस्पताल के दंत शल्य चिकित्सा विभाग की ओरल एवं मैक्सिलोफेशियल सर्जरी टीम ने एक अनूठी सर्जरी को अंजाम दिया। टीम ने स्थानीय एनेस्थीसिया में एक मरीज के बाएँ गाल की टूटी हड्डी को सही स्थिति में लाकर स्थिर किया।

चोट के कारण हड्डी अपनी जगह से खिसक गई थी। मरीज के माथे से बाईं भौंह के बाहरी हिस्से तक गहरा घाव भी था।

घाव को ही बनाया सर्जरी का रास्ता
सर्जनों ने इसी घाव के रास्ते आँख की हड्डी के बाहरी किनारे तक पहुँच बनाई। वहाँ उन्होंने टूटी हड्डी को सही स्थिति में लाकर एक छोटी प्लेट और चार स्क्रू से स्थिर किया। इसके बाद भौंह के दोनों कटे किनारों को मिलाकर घाव पर टाँके लगाए। इस तकनीक से अलग से चीरा लगाने की जरूरत नहीं पड़ी।

टीम ने सहयोग के लिए डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज एवं संबद्ध चिकित्सालय समूह के प्राचार्य एवं नियंत्रक प्रो. बीएस जोधा,एमडीएम अस्पताल के अधीक्षक प्रो.विकास राजपुरोहित और दंत शल्य चिकित्सा विभागाध्यक्ष प्रो.विकास देव का आभार व्यक्त किया।

सर्जरी टीम में ये थे शामिल
सर्जरी करने वाली टीम में प्रो.चंद्रशेखर चट्टोपाध्याय, डॉ.चारू चौहान,डॉ. ममता पटेल,डॉ.सुगंधा जैन,डॉ.सुमन,डॉ.कमल सिंह,डॉ.अविनाश केवलिया,डॉ.जोगाराम, डॉ.निखिल और डॉ.नेहा शामिल थे।

Related posts: