Doordrishti News Logo

बैंक से सोना छुड़वाकर भागा कस्टमर लूट की अफवाह फैली

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),बैंक से सोना छुड़वाकर भागा कस्टमर लूट की अफवाह फैली। शहर के सदर बाजार थाना क्षेत्र में सोमवार को 8 लाख रुपए के सोने की लूट की सूचना से पुलिस और आमजन में हडक़ंप मच गया। पुलिस जांच के अनुसार, एक युवक फाइनेंस कंपनी से आर्थिक मदद लेकर बैंक में गिरवी रखा सोना छुड़वाने के बाद फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार जोधपुर के एयरपोर्ट इलाके में एक फाइनेंस कंपनी का ऑफिस है। कंपनी उन ग्राहकों को आर्थिक मदद उपलब्ध कराती है,जिनके बैंक खाते डूबत श्रेणी में चले जाते हैं और बैंक में उनका सोना गिरवी रखा होता है। इसी सिलसिले में बावड़ी क्षेत्र का एक ग्राहक बैंक में गिरवी रखा अपना सोना छुड़वाने के लिए कंपनी के संपर्क में आया था।

घर में घुसकर युवक से मारपीट

सोना बैंक से छुड़वाने के लिए फाइनेंस कंपनी ने करीब 8 लाख रुपए की व्यवस्था की। कंपनी का एक कर्मचारी खुद ग्राहक के साथ बैंक पहुंचा। तय प्रक्रिया के तहत बैंक में गिरवी रखा सोना छुड़वाने के लिए 8 लाख रुपए ग्राहक के खाते में जमा करवाए गए,ताकि बैंक से सोना छूट सके। बैंक में जरूरी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ग्राहक और फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी सोना लेकर बाहर निकले। इसी दौरान ग्राहक ने तय समझौते के मुताबिक सोना कर्मचारी को सौंपने के बजाय उसे अपने कब्जे में रखा और मौके से फरार हो गया। अचानक हुई इस घटना से कर्मचारी के होश उड़ गए।

ग्राहक के चेक भी कंपनी के पास,पुलिस कर रही जांच
सूत्रों के मुताबिक,इस लेन-देन की सुरक्षा के तौर पर फाइनेंस कंपनी ने ग्राहक के चेक भी अपने पास गिरवी रखे हुए हैं। सदर बाजार थाना पुलिस के अनुसार,शुरुआती तौर पर सामने आई लूट की बात अफवाह साबित हुई है। पुलिस इसे वित्तीय लेन-देन और धोखाधड़ी से जुड़ा मामला मानकर पड़ताल कर रही है।