चिकित्सक समुदाय की गरिमा से जुड़े मामले में नोटिस जारी
फिल्म ‘सूर्या-अंत से आरंभ तक’ को लेकर आईएमए की याचिका पर सुनवाई
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),चिकित्सक समुदाय की गरिमा से जुड़े मामले में नोटिस जारी। फिल्म ‘सूर्या-अंत से आरंभ तक’ के प्रचार एवं सोशल मीडिया पर प्रसारित सामग्री को लेकर चिकित्सक समुदाय की प्रतिष्ठा से जुड़े मामले में राजस्थान हाईकोर्ट की जयपुर पीठ ने नोटिस जारी किए हैं। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) जोधपुर ने 16 नवंबर को पारित न्यायालय के आदेश का स्वागत करते हुए राजस्थान आईएमए और कानूनी टीम के प्रयासों की सराहना की है।
आईएमए की राजस्थान इकाई की ओर से दायर याचिका में आशंका जताई गई कि फिल्म के प्रचार एवं सोशल मीडिया पर प्रसारित सामग्री से चिकित्सक समुदाय की प्रतिष्ठा प्रभावित हो सकती है। याचिका में संबंधित अधिकारियों को फिल्म की रिलीज से पहले संगठन की ओर से प्रस्तुत अभ्यावेदनों पर विचार करने का अनुरोध किया गया था। मामले की सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति समीर जैन ने नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
सुप्रीम कोर्ट में आसाराम की याचिका पर सुनवाई सर्दियों की छुट्टियों के बाद
न्यायालय ने स्पष्ट किया कि फिल्म का किसी सोशल मीडिया मंच अथवा अन्य उपयुक्त मंच पर प्रदर्शन संबंधित वैधानिक प्रमाणपत्र जारी होने के बाद ही किया जा सकेगा। मामले की अगली सुनवाई 20 नवंबर 6 को निर्धारित की गई है।
सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार की ओर से बताया गया कि सक्षम विशेषज्ञ प्राधिकारी फिल्म का परीक्षण करते समय सार्वजनिक व्यवस्था,शिष्टता, नैतिकता,संबंधित कानूनी प्रावधानों और आईएमए की ओर से प्रस्तुत अभ्यावेदनों पर भी विचार करेगा। आईएमए ने इस घटनाक्रम को चिकित्सक समुदाय के सामूहिक प्रयासों, राजस्थान राज्य आईएमए के नेतृत्व तथा डॉ. राहुल कट्टा के नेतृत्व में गठित कानूनी टीम की मेहनत का परिणाम बताया।
कानूनी टीम में अधिवक्ता प्रियंशी कट्टा,प्रांजुल चोपड़ा, धीरज खत्री एवं हितेश सोनी शामिल हैं। आईएमए जोधपुर के अध्यक्ष डॉ.सिद्धार्थ राज लोढ़ा एवं सचिव डॉ. प्रदीप जैन ने कहा कि चिकित्सकों और मरीजों के बीच विश्वास स्वास्थ्य सेवाओं का महत्वपूर्ण आधार है। चिकित्सा समुदाय से जुड़ी सामग्री के प्रस्तुतीकरण में संवेदनशीलता, तथ्यपरकता और जिम्मेदारी जरूरी है। आईएमए जोधपुर के उपाध्यक्ष डॉ.कांतेश खेतानी,पूर्व सचिव डॉ. सीके लोहरा,आईएमए जोधपुर के सदस्य डॉ. महेंद्र सोनी,डॉ.त्रिलोक, डॉ.जनवेजा,डॉ.आलोक गुप्ता,डॉ.पवन शारदा एवं डॉ.मकवाना ने भी न्यायालय के आदेश का स्वागत करते हुए राजस्थान आईएमए के प्रयासों को समर्थन दिया।
Related posts:

सुप्रीम कोर्ट में आसाराम की याचिका पर सुनवाई सर्दियों की छुट्टियों के बाद

जलते कचरे की चपेट में आई कार में लगी आग

बैंक से सोना छुड़वाकर भागा कस्टमर लूट की अफवाह फैली

घर में घुसकर युवक से मारपीट

मिर्गी रोग से जुड़ी भ्रांतियों को किया दूर

डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र शिविर में 72 पेंशन भोगियों को मिली सुविधा

बालाजी मंदिर में अन्नकूट का आयोजन

नागरिकों से दोबारा कचरा नहीं फैलाने की अपील

