जलते कचरे की चपेट में आई कार में लगी आग

मालिक बोला निगम की महिला कर्मचारियों ने जलाया था कचरा

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जलते कचरे की चपेट में आई कार में लगी आग। जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के सेंट्रल ऑफिस के बाहर खड़ी कार में मंगलवार दोपहर अचानक से आग लग गई। देखते-देखते कार आग का गोला बन गई।

घटना की सूचना मिलती ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। कार मालिक ने बताया कि हमेशा की तरह कार हाइफा हीरो मेजर दलपत सिंह की प्रतिमा स्थल के पास खड़ी की थी। अचानक कार में धुआं उठने लगा। जब वह मौके पर आया तो अचानक बोनट के पास से धुआं उठने लगा।

कार के पास में निगम की महिला कर्मचारियों ने कचरा जलाया था। इसकी वजह से आग लग गई। इधर आग लगने की सूचना मिलने के बाद भगत की कोठी थाने से पुलिसकर्मी पहुंचे। उन्होंने बताया कि फिलहाल मौके पर आग बुझा दी गई है। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।