बालाजी मंदिर में अन्नकूट का आयोजन

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),बालाजी मंदिर में अन्नकूट का आयोजन। शेखूजी का तालाब स्थित बालाजी मंदिर में मंगलवार को अन्नकूट का आयोजन किया गया। सोहन दास,केवल दास एवं ओम प्रकाश के संयोजन में संपन्न इस धार्मिक कार्यक्रम में अन्नकूट की परंपरा के माध्यम से भगवान के प्रति श्रद्धा एवं कृतज्ञता व्यक्त की गई।

नागरिकों से दोबारा कचरा नहीं फैलाने की अपील

आयोजकों ने बताया कि अन्नकूट का आयोजन धार्मिक आस्था के साथ ही आपसी प्रेम,सद्भाव और सेवा की भावना का प्रतीक है। ऐसे आयोजन लोगों को एक साथ जुड़ने और धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान करते हैं।

सोहन दास,केवल दास एवं ओमप्रकाश ने आयोजन में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सामूहिक सहयोग से धार्मिक परंपराओं का संरक्षण होता है तथा समाज में एकता एवं सहभागिता की भावना को बल मिलता है।