Doordrishti News Logo

भीलवाड़ा से प्रोडक्शन वारंट पर आरोपी अरेस्ट

मादक पदार्थ तस्करी मामला

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),भीलवाड़ा से प्रोडक्शन वारंट पर आरोपी अरेस्ट। चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े एक मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को भीलवाड़ा जिले की जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है।आरोपी अफीम बरामदगी के मामले में मुख्य आरोपी है। फिलहाल पुलिस उससे इस पूरे मामले को लेकर पूछताछ करेगी।

जेल में कटेगी छात्राओं के यौन उत्पीडऩ के आरोपी प्रोफेसर की दीवाली

जानकारी के अनुसार पुलिस ने करीब डेढ़ साल पहले एनडीपीएस एक्ट को लेकर एक कार्रवाई की थी। जिसमें 469 ग्राम के करीब अवैध मादक पदार्थ अफीम बरामद किया गया था। इस मामले में मुख्य आरोपी पीपलिया मंडी निवासी रविंद्र सैनी पुत्र मनमोहन सैनी फरार चल रहा था। जबकि मामले मेंपूर्व में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

हालांकि किसी एक अन्य मामले में उसे भीलवाड़ा जिले की पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जहां से वह जेल में था।ऐसे में पुलिस ने पूरे मामले में कार्रवाई करते हुए जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर लाई। यहां पर पुलिस उससे यह पूछताछ करेगी कि आरोपी कहां से मादक पदार्थ खरीद कर लाया था उसे कहां सप्लाई किया जाने वाला था और उसके साथ और कौन-कौन लोग हैं। पुलिस इस पूरे सप्लाई नेटवर्क के खेल को खंगालेगी।

Related posts:

Doordrishti News Logo

जेल में कटेगी छात्राओं के यौन उत्पीडऩ के आरोपी प्रोफेसर की दीवाली

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

डीएसपी स्तर के अधिकारी करेंगे फर्जी जमानत आदेश जारी करने के मामले की जांच

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

31 साल पुराने मामले में हाईकोर्ट ने बीमा क्लेम देने का दिया आदेश

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

मुकदमा लंबित रहने तक अंतिम वेतन देने के आदेश

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

राजमेस चिकित्सा शिक्षा विभाग में सहायक प्रोफ़ेसर रिट याचिका के निणयाधीन रखने के आदेश

November 7, 2026
Doordrishti News Logo

ट्रैक्टर की टक्कर से पाक नागरिक की मौत

November 7, 2026
Doordrishti News Logo

निजी अस्पताल में पेंशनर की जेब से पर्स पार

November 7, 2026
Doordrishti News Logo

मोबाइल हैक कर खाते से निकाले 1.95 लाख

November 7, 2026
Doordrishti News Logo

होटल में मेंबरशिप के नाम निफ्ट के सहायक प्रोफेसर और उनकी पत्नी से 2.86 लाख ठगे

November 7, 2026