दीपावली पर घर आते ही 20 का इनामी तस्कर गिरफ्तार
20 महीने से चल रहा था फरार
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),दीपावली पर घर आते ही 20 का इनामी तस्कर गिरफ्तार। जोधपुर पुलिस मुख्यालय के विशेष अभियान के तहत ग्रामीण की डीएसटी टीम ने बड़ी कार्रवाई की। एनडीपीएस एक्ट के मामले में 20 महीने से फरार 20 हजार के इनामी बदमाश को पकड़ा है।
आरोपी दीपावली के मौके पर अपने गांव आया हुआ था,जिसकी पुख्ता सूचना मिलते ही टीम ने घेराबंदी कर उसे धर दबोचा।
ग्रामीण पुलिस अधीक्षक पंकज यादव के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वर कड़ेला के सुपरविजन में टीम ने कार्रवाई की।
डीएसटी प्रभारी शंकर कड़वा ने बताया कि 6 नवंबर को टीम के हेड कांस्टेबल मदनलाल मीणा को खास मुखबिर से सूचना मिली थी कि थाना हनुमानगढ़ जंक्शन के एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में लंबे समय से फरार चल रहा 20 हजार रुपए का इनामी आरोपी मांगीलाल विश्नोई दीपावली के त्योहारी सीजन के मद्देनजर अपने पैतृक गांव आया हुआ है।
भीलवाड़ा से प्रोडक्शन वारंट पर आरोपी अरेस्ट
सूचना पर कार्रवाई करते हुए एएसआई श्रवणकुमार भंवरिया के नेतृत्व में डीएसटी टीम ने खोखरिया की सरहद में दबिश दी। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर आरोपी खोखरिया, हाल थाना कापरड़ा निवासी मांगीलाल पुत्र गुमानाराम विश्नोई को दस्तयाब कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को अग्रिम अनुसंधान के लिए थाना हनुमानगढ़ जंक्शन पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी मांगीलाल थाना हनुमानगढ़ जंक्शन के प्रकरण में पिछले 20 महीने से वांछित चल रहा था। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। पुलिस उसकी तलाश में लगातार जुटी हुई थी।
Related posts:

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

भीलवाड़ा से प्रोडक्शन वारंट पर आरोपी अरेस्ट

जेल में कटेगी छात्राओं के यौन उत्पीडऩ के आरोपी प्रोफेसर की दीवाली

डीएसपी स्तर के अधिकारी करेंगे फर्जी जमानत आदेश जारी करने के मामले की जांच

31 साल पुराने मामले में हाईकोर्ट ने बीमा क्लेम देने का दिया आदेश

मुकदमा लंबित रहने तक अंतिम वेतन देने के आदेश

राजमेस चिकित्सा शिक्षा विभाग में सहायक प्रोफ़ेसर रिट याचिका के निणयाधीन रखने के आदेश

ट्रैक्टर की टक्कर से पाक नागरिक की मौत

