दीपावली के बाद बढ़ेगी सर्दी मौसम विभाग का अलर्ट
नवंबर के आखिरी हफ्ते से बढ़ेगी ठंड
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),दीपावली के बाद बढ़ेगी सर्दी मौसम विभाग का अलर्ट। अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवर्ती तूफान अर्णब के असर के बाद प्रदेश के मौसम में बदलाव महसूस किया जा रहा है। मौसम विभाग ने नवंबर महीने के चार सप्ताह का पूर्वानुमान जारी किया है।
आईएमडी के मुताबिक राजस्थान में नवंबर महीने के पहले दो सप्ताह मौसम शुष्क रहने और दिन का तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। तीसरे सप्ताह पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक असर से कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। महीने के आखिरी सप्ताह में ठंडी हवाओं से रात के तापमान में गिरावट आएगी। हालांकि इस बार नवंबर में कड़ाके की सर्दी पडऩे के आसार कम हैं।
दरअसल राजस्थान में नवंबर के महीने में आमतौर पर सर्दी की शुरुआत हो जाती है, लेकिन इस बार मौसम का मिजाज कुछ अलग रहने का अनुमान है। महीने के शुरुआती दो सप्ताह में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। आसमान साफ रहने और तेज धूप निकलने से दिन का तापमान सामान्य से अधिक रह सकता है। हालांकि,सुबह और शाम के समय हल्की ठंड का अहसास होगा।
अक्टूबर के अंतिम दिनों में हुई बारिश का दौर अब थमने यूवी के आसार हैं। जयपुर सहित प्रदेश के अधिकांश जिलों में अगले तीन से चार दिन तक आसमान साफ रहने का अनुमान है। मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। दिन में धूप के कारण गर्मी महसूस होगी,जबकि रात के तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आने से सुबह-शाम मौसम सुहावना रहेगा।
तीसरे सप्ताह पश्चिमी विक्षोभ से बदल सकता है मौसम
नवंबर के तीसरे सप्ताह में प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से कुछ जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके चलते रात के तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।
बारिश और ठंडी हवाओं के प्रभाव से सुबह और शाम के समय सर्दी का असर बढ़ सकता है। हालांकि, इस दौरान भी प्रदेश में कड़ाके की ठंड पडऩे की संभावना कम है। मौसम में बदलाव सीमित रहने का अनुमान है और दिन के समय धूप निकलने से तापमान में बहुत अधिक गिरावट नहीं होगी।
Related posts:

जोधपुर की डॉ.अनीता परिहार ने चेन्नई में बढ़ाया राजस्थान का गौरव

नावा सिटी स्टेशन पर आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित गुड्स शेड तैयार

एसएन मेडिकल कॉलेज में रैगिंग पर बड़ी कार्रवाई 19 छात्र निलंबित

जोधपुर मंडल में ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह शुरू

नहीं सुलझा भंवरी देवी हत्याकांड

माल ढुलाई में उत्तर पश्चिम रेलवे की रिकॉर्डतोड़ छलांग

युवक की धारदार हथियार से हत्या

एसी कोच में मिला 7.17 लाख रुपए का गांजा

