Doordrishti News Logo

चोर डेढ़ लाख की नगदी के साथ आभूषण,एसी- गिजर चोरी कर ले गए

दो बंद मकानों में चोरों ने लगाई सेंध
चोरों की पहचान के प्रयास

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),चोर डेढ़ लाख की नगदी के साथ आभूषण,एसी- गिजर चोरी कर ले गए। कमिश्ररेट के जिला पश्चिम में दो सूूने मकानों में चोरों ने सैंध लगाकर वहां से नगदी,आभूषण के साथ एसी-गिजर आदि चोरी कर ले गए। संबंधित थानों चोरी की रिपोर्ट दी गई है। सीसीटीवी फुटेज से चोरों की पहचान के साथ तलाश की जा रही है।

झंवर पुलिस ने बताया कि लूणावास गांव निवासी मुकेश पुत्र गोपाराम जाट ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि 31 अक्टूबर को दिन में उसका घर सूना था। तब अज्ञात चोर घर में दाखिल हुए और लोहे के बक्सों के ताले तोडक़र उसमें रखे डेढ़ लाख रूपए, सोने चांदी के आभूषणा इत्यादि चोरी कर ले गए। शाम को परिवार के सदस्य घर लौटे तब चोरी का का पता लगा। झंवर थाने के एसआई मनोज कुमार मामले की तफ्तीश में जुटे है।

इधर कुड़ी भगतासनी पुलिस ने बताया कि शहर के अंदर उम्मेक चौक स्थित चौहान का नोहरा की रहने वाली भारती गहलोत ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसका एक घर द्वारका एकलव्य झालामंड में आया है। वह समय- समय पर उसकी देखभाल करती रहती है। यहां लगे एयर कंडिशनर, गिजर और पानी की मोटर अज्ञात चोरों द्वारा चुरा ली गई। कुड़ी भगतासनी पुलिस अब चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।