एनसीसी कैडेट्स को वायुसेना में भर्ती होने के लिए किया प्रोत्साहित
शिविर में गणतंत्र दिवस की विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए दिया जा रहा विशेष प्रशिक्षण
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),एनसीसी कैडेट्स को वायुसेना में भर्ती होने के लिए किया प्रोत्साहित। 3 राजस्थान गर्ल्स बटालियन एनसीसी के तत्वावधान में मयूर इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल कुड़ी भगतासनी में आयोजित 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण सह प्री- आरडीसी-3 शिविर में कैडेट्स को विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से प्रशिक्षित किया जा रहा है।
शिविर में गणतंत्र दिवस परेड के लिए कैडेट्स को गार्ड ऑफ ऑनर, कर्तव्य पथ परेड, बेस्ट कैडेट एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वार्षिक प्रशिक्षण में शामिल कैडेट्स को आईआईटी जोधपुर का शैक्षणिक भ्रमण करवाया गया,जहां उन्होंने संस्थान की शैक्षणिक एवं तकनीकी गतिविधियों की जानकारी प्राप्त कर नए अनुभव अर्जित किए।
ग्राम पंचायत भावी में सरपंच व वार्ड पांच के लिए 2 नवंबर को होगा पुनर्मतदान
कैडेट्स को नियमित फायरिंग अभ्यास करवाने के साथ सिविल डिफेंस अधिकारी द्वारा आपदा प्रबंधन पर विशेष सत्र आयोजित किया गया, जिसमें आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने एवं बचाव के तरीकों की जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त कैडेट्स को वायुसेना में भर्ती के अवसरों एवं प्रक्रियाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से एयरफोर्स रिक्रूटमेंट ऑफिस से विंग कमांडर नैन्सी माहेश्वरी एवं 5 एएससी टीम के प्रतिनिधियों के साथ विशेष संवादात्मक सत्र आयोजित किया गया। इसमें कैडेट्स को रक्षा सेवाओं में करियर बनाने के विभिन्न अवसरों से अवगत करवाया गया।
विद्यालय की प्रबंध निदेशक ललित कंवर ने कैडेट्स का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें प्रेरित किया कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए अनुशासन,आत्म विश्वास एवं निरंतर परिश्रम अत्यंत आवश्यक हैं। कैंप कमांडेंट कर्नल नितिन हंस ने शिविर के सुव्यवस्थित संचालन एवं कैडेट्स के उत्साह की सराहना करते हुए उनका मनोबल बढ़ाया और प्रत्येक गतिविधि में अनुशासन एवं समर्पण के साथ भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
Related posts:

ग्राम पंचायत भावी में सरपंच व वार्ड पांच के लिए 2 नवंबर को होगा पुनर्मतदान

सार्वजनिक जीवन एवं प्रशासन में ईमानदारी जरूरी: सोनी

राजस्थान के 66.59 लाख किसानों को मिले 1,335 करोड़ रुपए

28 साल से कार्यरत अस्थायी कर्मचारी को हाईकोर्ट से राहत

युवा मतदाताओं के शत-प्रतिशत पंजीकरण के निर्देश

अधिस्वीकृत पत्रकारों को रेल किराए में 50 फीसदी छूट बहाल करने की मांग
निर्वाचन कार्य गंभीरता और निष्पक्षता से करें: राज्य निर्वाचन आयुक्त

राज्य निर्वाचन आयुक्त ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

