Doordrishti News Logo

कमला नेहरू टीबी अस्पताल को मिली आधुनिक महिला वार्ड की सौगात

30 आधुनिक बेड सहित ऑक्सीजन-सक्शन लाइन और अन्य सुविधाएं उपलब्ध

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),कमला नेहरू टीबी अस्पताल को मिली आधुनिक महिला वार्ड की सौगात। जोधपुर मानव सेवा ट्रस्ट की प्रेरणा से कमला नेहरू टीबी अस्पताल में भामाशाह खींवसरा परिवार की ओर से नवनिर्मित आधुनिक महिला वार्ड का बुधवार को संतों के सानिध्य में लोकार्पण किया गया।

संत ललित प्रभ सागर व संत चन्द्र प्रभ सागर के सानिध्य में आयोजित इस कार्यक्रम में महापौर प्रसन्न चन्द मेहता एवं शहर विधायक अतुल भंसाली, भामाशाह परिवार के प्रदीप खींवसरा,निर्मला खींवसरा,नितिन खींवसरा,पूजा खींवसरा, डॉ एसएन मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ.बीएस जोधा,केएन टीबी हॉस्पिटल अधीक्षक डॉ. सीआर.चौधरी ने विधिवत पूजा अर्चना कर वार्ड का लोकार्पण किया।

पुलिस पर हमला करने का इनामी आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर मानव सेवा ट्रस्ट सचिव शिवनारायण मूंदड़ा ने बताया कि स्व. सेमकुमारी एवं स्व. खेमचन्द सा खींवसरा की स्मृति में करीब 32 लाख रुपए की लागत से महिला वार्ड का जीर्णोद्धार करवाया गया है। इसमें 30 आधुनिक बेड, ऑक्सीजन लाइन, सक्शन लाइन,नर्सिंग स्टेशन,शौचालय और आवश्यक फर्नीचर सहित विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं।

इस अवसर पर प्रियेश भंडारी,सौरभ राठी,रतिन खत्री,रोहित सिंघवी, महात्मा गांधी अस्पताल अधीक्षक डॉ फतेह सिंह भाटी, डॉ भारती सोलंकी, जोधपुर मानव सेवा ट्रस्ट के गजेंद्र सिंघवी,बाबू लाल लढ्ढा,प्रकाश जीरावाला,मदन पुंगलिया,प्रकाश गट्टानी, माधोसिंह भंडारी,सुमेर परिहार, दिलीप सुराणा लीला मूंदड़ा मौजूद थे।