Doordrishti News Logo

श्रीगंगानगर के फरार इनामी तस्कर को जोधपुर में पकड़ा

  • डीएसटी जोधपुर ग्रामीण की कार्रवाई
  • एनडीपीएस के मामले में लंबे समय से था वांछित

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),श्रीगंगानगर के फरार इनामी तस्कर को जोधपुर में पकड़ा। पंचायती राज चुनावों के मद्देनजर वांछित एवं इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत डीएसटी जोधपुर ग्रामीण ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 हजार रुपए के इनामी आरोपी नौरतन राव को दस्तयाब किया है।

आरोपी श्रीगंगानगर जिले के राजियासर पुलिस थाने में अवैध डोडा पोस्त तस्करी से जुड़े एनडीपी एस एक्ट के प्रकरण में वांछित था। पुलिस के अनुसार,पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर राज्यभर में वांछित एवं इनामी अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में ग्रामीण पुलिस अधीक्षक पंकज के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वर कड़ेला के सुपरविजन में डीएसटी प्रभारी शंकर कड़वा को वांछित एवं इनामी अपराधियों की तलाश कर उन्हें दस्तयाब करने के निर्देश दिए गए थे।

यातायात पुलिस एसीपी शर्मा एएसपी बने

इस दौरान डीएसटी टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि राजियासर थाने के एनडीपीएस एक्ट प्रकरण में वांछित आरोपी रावों का बास, सियारा, थाना बोरूंदा निवासी नौरतन राव पुत्र राधेश्याम पंचायती राज चुनाव के दौरान अपने गांव में घूम रहा है। सूचना पर सहायक उपनिरीक्षक श्रवणकुमार भंवरिया के नेतृत्व में टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सियारा गांव की सरहद में पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को दस्तयाब कर लिया। उसकी गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था।