जिला परिषद सदस्यों के लिए शाम 6 बजे तक 68.86% मतदान
पंचायत चुनाव-2026
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जिला परिषद सदस्यों के लिए शाम 6 बजे तक 68.86% मतदान। जिले में जिला परिषद के 34 वार्डों के लिए मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। शाम 6 बजे तक 68.86 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
जोधपुर: जेल के दरवाजे बंद आसाराम की एंट्री पर रोक,अगले ठिकाने को लेकर सस्पेंस बरकरार
कुल 10 लाख 77 हजार 600 मतदाताओं में से 7 लाख 42 हजार 21 मतदाताओं ने वोट डाला।पंचायत समिति वार सर्वाधिक मतदान उमेदनगर में 76.18 प्रतिशत और न्यूनतम बिलाड़ा में 62.61 प्रतिशत रहा।
पंचायत समिति वार मतदान प्रतिशत
-उमेदनगर: 76.18%
-हटूंडी: 75.64%
-सामराऊ: 74.30%
-केरू: 73.30%
-भोपालगढ़: 72.50%
-ओसियां: 72.33%
-मंडोर: 71.50%
-आसोप: 71.10%
-तिंवरी: 69.96%
-पीपाड़ शहर: 68.38%
-धवा: 67.49%
-कापरड़ा: 66.74%
-सालवा खुर्द: 66.47%
-बावड़ी: 65.76%
-झंवर मुख्यालय: 65.09%
-लूणी: 63.88%
-बिलाड़ा: 62.61%
