Doordrishti News Logo

प्रथम चरण चुनाव के कार्मिक 26 अक्टूबर को भी चुनाव ड्यूटी पर माने जाएंगे

  • पंचायत चुनाव-2026
  • मतदान एवं सामग्री संग्रहण के बाद देर रात्रि तक वापसी के मद्देनजर संबंधित विभाग में उपस्थिति दर्ज कराने से मिलेगी छूट

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),प्रथम चरण चुनाव के कार्मिक 26 अक्टूबर को भी चुनाव ड्यूटी पर माने जाएंगे। पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव- 2026 के अंतर्गत जोधपुर जिले में प्रथम चरण के निर्वाचन के लिए नियुक्त रिटर्निंग अधिकारी (ग्राम पंचायत) एवं मतदान दलों में नियुक्त कार्मिकों को 26 अक्टूबर को भी चुनाव ड्यूटी पर माना जाएगा।

प्रथम चरण में पंचायत समिति शेरगढ़,बालेसर, चामू,सेखाला, आगोलाई एवं चाबा में पंचायत समिति सदस्य,जिला परिषद सदस्य,सरपंच,पंच एवं उप सरपंच के चुनाव संपन्न करवाने के बाद निर्वाचन सामग्री संग्रहण के लिए कार्मिकों की वापसी देर रात्रि तक होने की संभावना के मद्देनजर यह व्यवस्था की गई है।

इसके तहत संबंधित कार्मिकों को 26 अक्टूबर को अपने- अपने विभाग में उपस्थिति दर्ज कराने की आवश्यकता नहीं होगी। हालांकि,इस दिवस के लिए उन्हें किसी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।