Doordrishti News Logo

मुफ्त डीजल नहीं देने पर पेट्रोल पंप पर फायरिंग

2 कैंपर से आए बदमाश -हर महीने 50 हजार रुपए देने की डिमांड

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मुफ्त डीजल नहीं देने पर पेट्रोल पंप पर फायरिंग। शेरगढ़ थाना क्षेत्र में बिना नंबर की गाडय़िों में सवार होकर पेट्रोल पंप पर पहुंचे युवकों द्वारा मुफ्त में डीजल भरवाने,विरोध करने पर हवाई फायर करने और हर माह 50 हजार रुपए देने की धमकी देने का मामला सामने आया है। घटना 4 अक्टूबर की रात करीब 10.30 बजे ग्राम राणूसिंह नगर की सरहद में मेगा हाईवे स्थित फिलिंग स्टेशन पर हुई।

पेट्रोल पंप संचालक श्रवण सिंह जोधा ने थाने में रिपोर्ट दी। रिपोर्ट के अनुसार घटना के समय बिना नंबर की काले शीशे वाली कैंपर पेट्रोल पंप पर आई। इसमें चालक सवाई सिंह पुत्र भंवरसिंह सहित अन्य लोग सवार थे। इसके पीछे एक अन्य बिना नंबर की कैंपर भी आई,जिसमें महेन्द्रसिंह सहित दोनों वाहनों में कुल 4-5 लोग बताए गए हैं।

छेड़छाड के आरोप में डॉक्टर समेत दो को पुलिस ने पकड़ा

रिपोर्ट के अनुसार आरोपियों ने पेट्रोल पंप पर अपनी गाडिय़ों में डीजल भरवाया। जब कर्मचारी राजाराम ने डीजल के रुपए मांगे तो आरोपियों ने भुगतान करने से इनकार कर दिया।आरोपियों ने कथित तौर पर कहा कि वे इस क्षेत्र के डॉन हैं और उनकी गाडय़िों में मुफ्त डीजल भरना होगा। आरोपियों ने पंप संचालक को हर महीने 50 हजार रुपए देने की भी धमकी दी।

विरोध करने पर सवाई सिंह ने अपने पास रखी बंदूक से कथित तौर पर हवाई फायर किया। इसके बाद राजाराम के साथ मारपीट की और उसकी जेब में रखे करीब 3,200 रुपए छीन लिए। हवाई फायर की आवाज सुनकर पेट्रोल पंप पर मौजूद पपाराम मौके पर पहुंचा और बीच-बचाव किया। फायर की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर आने लगे। लोगों के पहुंचने पर आरोपी दोनों गाडय़िों में सवार होकर वहां से निकल गए।

Related posts: