छेड़छाड के आरोप में डॉक्टर समेत दो को पुलिस ने पकड़ा
महिला स्टाफ का गलत मैसेज भेजने का आरोप
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),छेड़छाड के आरोप में डॉक्टर समेत दो को पुलिस ने पकड़ा। शहर में एक निजी हॉस्पिटल में काम करने वाली महिला स्टाफ ने मैनेजर और डॉक्टर के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। उन्होंने मानसिक रूप से प्रताडि़त करने, रात के समय मैसेज भेजने और तंग करने का आरोप लगाया है। जिसके बाद पुलिस ने डॉक्टर के साथ स्टाफ के एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, दोनों के खिलाफ आज महिला स्टाफ ने हॉस्पिटल के बाहर विरोध जताया। इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जहां से डॉक्टर और उसके साथी को थाने ले आई। बाद में हॉस्पिटल की स्टाफ रही लड़कियां भी थाने पहुंची, जहां उन्होंने गलत मैसेज भेजने और दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दी।
उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
रिपोर्ट में बताया कि हॉस्पिटल के डॉक्टर ने उन्हें मैसेज किए। इसका जवाब नहीं देने पर बदतमीजी भी की। इतना ही नहीं विरोध करने पर उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। मामले में पुलिस ने डॉक्टर और उसके साथी को शांतिभंग में गिरफ्तार किया है।
थानाधिकारी ने बताया कि हॉस्पिटल में काम करने वाली महिला स्टाफ ने थाने में रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में आरोप लगाया कि वहां के डॉक्टर उन्हें मैसेज भेजते हैं और काम करने के दौरान हैरेसमेंट करते हैं। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

