300 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया मेहरानगढ़ जियोहैरिटेज वॉक में हिस्सा

  • 6 महत्वपूर्ण जियोसाइट्स की दी गई जानकारी
  • मेहरानगढ़ को भारत का पहला यूनेस्को ग्लोबल जियोपार्क बनाने की दिशा में जन-जागरूकता अभियान का आगाज

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),300 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया मेहरानगढ़ जियोहैरिटेज वॉक में हिस्सा। अंतरराष्ट्रीय भू-विविधता दिवस के अवसर पर मेहरानगढ़ में आयोजित “मेहरानगढ़ जियोहैरिटेज वॉक” में 300 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य मेहरानगढ़ क्षेत्र की समृद्ध भू-विरासत,जल विरासत और सांस्कृतिक विरासत के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा जियो-टूरिज्म को बढ़ावा देना था।

आयोजन समिति के संयोजक डॉ.शिवि सिंह राठौड़ ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 7 बजे कुंवर अजय सिंह जी के स्वागत उद्बोधन से हुई। उन्होंने बताया कि मेहरानगढ़ क्षेत्र में यूनेस्को ग्लोबल जियोपार्क की दृष्टि से महत्वपूर्ण 6 जियोसाइट्स एवं हैरिटेज साइट्स को चिह्नित कर उनका वैज्ञानिक और सांस्कृतिक महत्व बताया गया।

मुफ्त डीजल नहीं देने पर पेट्रोल पंप पर फायरिंग

वेल्डेड टफ और क्लिफ्ट के समीप स्थित नॉन- कॉन्फॉर्मिटी के बारे में डॉ. सुरेश माथुर ने वैज्ञानिक जानकारी दी। चोखेलाव महल,झरना खान,चोखे लाव बाग सहित अन्य हैरिटेज साइट्स के ऐतिहासिक महत्व के बारे में डॉ. महेंद्र सिंह तंवर ने बताया। हाइड्रोजियो साइट रानीसर के बारे में डॉ.शिवि सिंह राठौड़ ने पारंपरिक जल संरचनाओं के महत्व को समझाया।

कार्यक्रम में कृषि एवं एमबीएम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.वीरेन्द्र सिंह जैतावत,GSI के पूर्व अधिकारी भंवरा राम,पूर्व अतिरिक्त मुख्य नगर नियोजक पीआर बेनीवाल सहित विद्यार्थी, शोधार्थी,जियोसाइंस विशेषज्ञ और टूरिस्ट गाइड मौजूद थे।