जोधपुर से अब सीधे कटरा तक ट्रेन,वैष्णो देवी यात्रियों को राहत
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जोधपुर से अब सीधे कटरा तक ट्रेन,वैष्णो देवी यात्रियों को राहत। वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है। अब जोधपुर से माता वैष्णो देवी कटरा तक सीधी ट्रेन से पहुंचा जा सकेगा। रेलवे ने साबरमती बीजी- जम्मूतवी एक्सप्रेस का कटरा तक विस्तार किया है।
जोधपुर मंडल की प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित
मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि ट्रेन संख्या 19223 साबरमती-कटरा एक्सप्रेस 18 अक्टूबर से जम्मूतवी के बजाय कटरा तक जाएगी। वापसी में ट्रेन संख्या 19224 कटरा-साबरमती एक्सप्रेस 20 अक्टूबर से कटरा से रवाना होगी।
इस विस्तार के साथ ट्रेन को सांबा,बाड़ी ब्राह्मण और शहीद कैप्टन तुषार महाजन स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव भी दिया गया है। इससे जोधपुर सहित मार्ग के यात्रियों को जम्मूतवी पर ट्रेन बदलने की परेशानी से राहत मिलेगी और यात्रा आसान होगी।
