बस रिपेयरिंग कारखाने में लगी भीषण आग आधा दर्जन बसें जली
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),बस रिपेयरिंग कारखाने में लगी भीषण आग आधा दर्जन बसें जली। शहर के निकट गंगाणा रोड पर सोमवार की देर रात एक बस रिपयेरिंग कारखाने में भीषण आग लग गई। आग में आधा दर्जन बसें जलकर नष्ट हो गई। आग लगने का कारण पता नहीं चला है।
बोरानाडा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। प्रथम दृष्टया आग का कारण शार्ट सर्किट होना बताया जाता है। कारखाने में नई पुरानी बसें रिपेयरिंग के लिए आई हुई थी। आग की सूचना पर आस पास के लोग भी कारखाने पर जमा हो गए।
जानकारी के अनुसार गंगाणा रोड पर बसों के रिपेयरिंग का कारखाना है। जहां पर सोमवार की देर रात आग की सूचना पर बोरानाडा से दमकलें वहां पहुंची। बताया गया कि कारखाने में नईपुरानी बसें रिपेयरिंग के लिए आई हुई थी।
संभवत : किसी शार्ट सर्किट से वहां अचानक से आग लग गई है। इधर आग लगने की जानकारी पर बोरानाडा पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। आग में आधा दर्जन बसें जलना बताया गया है। देर रात तक इस बारे में अग्रिम कार्रवाई जारी थी।
