जोधपुर मंडल की प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित
- हिंदी पखवाड़ा-2026
- विजेताओं को मिलेंगे नकद पुरस्कार
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जोधपुर मंडल की प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित। उत्तर पश्चिम रेलवे जोधपुर मंडल में हिंदी पखवाड़ा- 2026 के तहत आयोजित प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। विजेताओं को प्रथम,द्वितीय और तृतीय स्थान पर क्रमशः 1000, 800 और 600 रुपये के पुरस्कार दिए जाएंगे।
मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के निर्देशन में विभिन्न स्थानों पर प्रतियोगिताएं हुईं।
दिल्ली में सिगनलिंग कार्य से 6 ट्रेनें प्रभावित
जैसलमेर में हिंदी प्रश्नोत्तरी (18 सितंबर)
प्रथम-नरेंद्र गौड़,वरिष्ठ सहायक लोको पायलट, द्वितीय-नारायण सिंह, ट्रैक मेंटेनर,तृतीय-अमृत सिंह
बाड़मेर में हिंदी निबंध (21 सितंबर)
प्रथम-गजेंद्र सिंह, सीनियर सेक्शन इंजीनियर,द्वितीय- कौशल कुमार माली, स्टेशन मास्टर,तृतीय- भेराराम।
जोधपुर में हिंदी टंकण (22 सितंबर)
प्रथम-कपिल बोदियार, टेक्नीशियन,द्वितीय- शुभम पारिक,लोको पायलट,तृतीय-नरेंद्र गौड़
टिप्पणी एवं प्रारूप लेखन (23 सितंबर)
प्रथम-लोकेश कुमार मीणा,सहायक लोको पायलट,द्वितीय-मो. रियाज अनवर,सीनियर डीईई,तृतीय-शोभा मीणा।
हिंदी वाक् प्रतियोगिता (23 सितंबर)
प्रथम-शोभा मीणा, द्वितीय-मो.रियाज अनवर,तृतीय-ताराचंद मीणा।
अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी हितेश यादव ने बताया कि इन आयोजनों से कार्यालय कार्य में हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा मिलेगा।
