मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव में जोधपुर के 215 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य स्तरीय कार्यक्रम से जुड़ेंगे
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव में जोधपुर के 215 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र। युवाओं को राजकीय सेवाओं में नियुक्ति का अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से जोधपुर में ‘मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव’ का आयोजन किया जाएगा। जनकवि गणेशीलाल व्यास ‘उस्ताद’ मिनी ऑडिटोरियम,सूचना केंद्र में शुक्रवार 2 अक्टूबर को दोपहर 1 से 3 बजे तक आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में जिले के विभिन्न विभागों में नव चयनित 215 युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे।
राज्य स्तरीय समारोह से जुड़ेंगे मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा राज्य स्तरीय मुख्य कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल होंगे तथा विभिन्न विभागों में नव चयनित कार्मिकों को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे। राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जोधपुर स्थित मिनी ऑडिटोरियम में किया जाएगा। इस दौरान जिले के नव नियुक्त कार्मिक एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहेंगे।
नागौरी गेट थाना पुलिस कर्मियों पर हत्या मारपीट और लज्जा भंग का केस दर्ज
जिला कलक्टर ने दिए दिशा-निर्देश
जिला कलक्टर आलोक रंजन ने ‘मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव’ के सफल,सुव्यवस्थित एवं गरिमापूर्ण आयोजन के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिशा- निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से सुनिश्चित करने तथा विभिन्न विभागों के मध्य प्रभावी समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए।
पशुपालन विभाग नोडल एजेंसी
कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए पशुपालन विभाग को नोडल एजेंसी बनाया गया है। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशीष कुमार मिश्रा द्वारा अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी,जिला परिषद को आयोजन संबंधी व्यवस्थाओं के लिए अधिकृत किया गया है। संबंधित विभागों को कार्यक्रम की व्यवस्थाओं एवं नव चयनित कार्मिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
