नागौरी गेट थाना पुलिस कर्मियों पर हत्या मारपीट और लज्जा भंग का केस दर्ज

  • वांटेड युवक के तीसरी मंजिल से गिरने का मामला
  • देर रात बनी मांगों पर सहमति
  • देर रात कराया गया पोस्टमार्टम
  • पुलिस कर्मियों के निलंबन पर भी सहमति

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),नागौरी गेट थाना पुलिस कर्मियों पर हत्या मारपीट और लज्जा भंग का केस दर्ज। शहर के नागौरी गेट थाना क्षेत्र में गायों की फाटक के पास में बुधवार रात को एक वांटेड युवक को पकड़ने पुलिस उसके घर गई थी। वहां युवक डर के मारे तीन मंजिला मकान की छत पर पहुंच गया और वहां से कूदकर भागने का प्रयास किया।

इस हादसे में विद्युत तारों की चपेट में आ गया और नीचे गिरने से घायल हो गया। उसे महात्मा गांधी अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई थी। उसकी मौत को लेकर समाज की तरफ से बुधवार देर रात तक एमजीएच इमरजेंसी के बाहर धरना देकर पुलिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। शव बाद में एमजीएच की मोर्चरी में रखवाया गया।

किराणा दुकान से नगदी और आधा किलो चांदी चोरी

घटना को लेकर देर रात तक समाज के लोगों और पुलिस के बीच में समझाइश चलती रही। परिजन ने सरकारी नौकरी,मुआवजा और दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन जारी रखा। गुरुवार की सुबह परिजन और समाज के लोग एमजीएच मोर्चरी पर एकत्र हुए। पुलिस के आलाधिकारियों के साथ फिर से वार्ता की गई मगर कोई समाधान नहीं निकल पाया।

रात को मांगों को लेकर सहमति बनी,परिजन शव के पोस्टमार्टम के लिए तैयार हुए। पुलिस उपायुक्त पूर्व नरेंद्र सिंह देवड़ा के अनुसार समाज के लोगों द्वारा जो चार प्रमुख मांगे रखी गई थी, उन पर सहमति बनी है। पुलिसकर्मियों के निलंबन पर भी सहमति बनी है। शहर कांग्रेस की तरफ से दो लाख और आरएलपी की तरफ से एक लाख की सहायता राशि का आश्वासन मृतक के आश्रित परिवार को दिया गया है।

परिजन ने दर्ज कराई हत्या,मारपीट और लज्जा भंग में रिपोर्ट 
मृतक के परिजन की तरफ से नागौरी गेट थाने के स्टाफ रायचंद सहित अन्य के खिलाफ हत्या, मारपीट और लज्जा भंग में रिपोर्ट दी गई है। रिपोर्ट में घर में घुसकर मारपीट का आरोप है।

मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से 
शव फिलहाल एमजीएच मोर्चरी में रखवाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। बताया गया कि वक्त घटना मृतक बिजली तारों पर गिरा था। सीसीटीवी फुटेज के बारे में फिलहाल पुष्टि नहीं हो पाई है।

मुआवजा और अन्य मांगों पर अड़े 
मृतक के परिजन और समाज के लोग मुआवजा, सरकारी नौकरी और दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर मांग कर रहे है।

यह है मामला 
बुधवार की रात गायों की फाटक क़े पास रहने वाले सद्दाम पुत्र खलील को किसी मामले में पकड़ने क़े लिए नागौरी गेट पुलिस उसके घर गई थी। परिजनों का आरोप है कि उसको जबरन पकड़ क़र ले जा रही थीं। परिवार वालों ने कहा कि अभी आप चाले जाओ और सुबह हम उसको पेश क़र देंगे लेकिन पुलिस नहीं मानी। पुलिस से घबराकर सद्दाम छत पर चढ़ गया और पुलिस भी उस क़े पीछे ऊपर गई। गिरफ्तारी के डर से घबराकर वह तीन मंजिला घर से कूद गया और बिजली क़े तारों पर गिरा। इसके बाद फिर जमीन पर गिरा।

हादसे के बाद पुलिस की गाड़ी को भीड़ ने नुकसान पहुंचाया। घायल सद्दाम को लोग महात्मा गांधी अस्पताल ले गए जहां उसकी मौत हो गई। उसके निधन पर वहां लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया।

Related posts: