कायलाना में मिला युवक का शव
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),कायलाना में मिला युवक का शव। शहर के प्राचीन जलाशय कायलाना में सोमवार की अपरान्ह में एक युवक का शव बरामद किया गया। आशंका जताई जाती है कि उसने वहां आकर आत्महत्या की होगी।
परिजन की तरफ से दी जाने वाली रिपोर्ट पर पुलिस अग्रिम कार्रवाई करेगी। कायलाना के पास में युवक की मोपेड स्कूटी भी मिली है।राजीव गांधी नगर पुलिस के अनुसार अपरान्ह में सूचना मिली कि एक युवक का शव कायलाना में पड़ा है। इस पर पुलिस और गोताखोर वहां पहुंचे।
डीएसटी वेस्ट ने बाइक सवार से पकड़ी 66 ग्राम एमडी ड्रग
प्रत्यक्षदर्शियो के अनुसार युवक वहां पर आया और अपनी मोपेड स्कूटी को वहां खड़ी कर झाडिय़ों से होते हुए पानी की तरफ गया था। बाद में उसके डूबने की जानकारी मिली। मृतक की पहचान रामेश्वर नगर निवासी दीपक पुत्र बाबूलाल के रूप में की गई है। उसने आत्महत्या की अथवा गिरा इस बारे में पुलिस की जांच जारी है। राजीव गांधी नगर पुलिस जांच में जुटी है।
