डीएसटी वेस्ट ने बाइक सवार से पकड़ी 66 ग्राम एमडी ड्रग
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),डीएसटी वेस्ट ने बाइक सवार से पकड़ी 66 ग्राम एमडी ड्रग। जिला पश्चिम की स्पेशल टीम ने बाइक सवार एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से 66. 08 ग्राम एमडी ड्रग को जब्त किया है।
डेढ़ साल से फरार मादक पदार्थ तस्करी का आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि डीएसटी वेस्ट को मुखबिर की सूचना मिली कि पश्चिम में बिडासनी निवासी अशोक बाइक पर अवैध रूप से एमडी ड्रग लेकर निकल रहा है। इस पर पुलिस की टीम ने उसे पकड़ा और तलाशी लिए जाने पर पास में एमडी ड्रग को जब्त किया गया।
