Doordrishti News Logo

दो शातिर वाहन चोर गिरफ्तार

दो वारदातों का खुलासा

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),दो शातिर वाहन चोर गिरफ्तार। शहर की देवनगर पुलिस ने वाहन चोरी के प्रकरण का खुलासा करते हुए दो शातिर वाहन चोरों को पकड़ा है। पुलिस ने एक गाड़ी बरामद की है।

थानाधिकारी कमल किशोर सुथार ने बताया कि भट्टी की बावड़ी शिवनाथ नगर निवासी शुभम दाधीच पुत्र रविप्रकाश दाधीच की बाइक 12 सितंबर को मसूरिया यूआईटी कॉलोनी के पास से चोरी हुई थी। वाहन चोरी के खुलासे के लिए पुलिस की टीम एएसआई हीरालाल,कांस्टेबल दुर्गाराम,दीपचंद एवं भूरासिंह की गठित की गई।

कायलाना में मिला युवक का शव

पुलिस की टीम ने अब दो शातिर वाहन चोरों नोखड़ा भोजासर हाल पहाडग़ंज द्वितीय निवासी श्यामलाल और रणीसर भोजासर हाल पहाडग़ंज द्वितीय निवासी मनीष कुमार को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी की बाइक को जब्त किया गया है। आरोपियों ने संतोषपुरा मसूरिया में भी एक गाड़ी चुराना बताया। अग्रिम पड़ताल जारी है।

Related posts: