शहीद-ए-आजम भगत सिंह जयंती पर क्रांति की बात का आयोजन
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),शहीद-ए-आजम भगत सिंह जयंती पर क्रांति की बात का आयोजन। शहीद-ए- आजम भगत सिंह की जयंती पर जेएनवीयू केंद्रीय कार्यालय स्थित शहीद स्मारक पर “क्रांति की बात” विचार गोष्ठी आयोजित हुई। कार्यक्रम की शुरुआत भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई।
सीटू के कार्यकारी जिलाध्यक्ष जयराम खांगटा ने कहा कि भगत सिंह ने साम्राज्यवाद और सांप्रदायिकता के नाश की बात कही थी,आज सरकारें जनता को जाति- धर्म में बांटकर जनविरोधी नीतियां लागू कर रही हैं। युवाओं को उनके क्रांतिकारी विचारों को जनता तक ले जाना होगा।
70वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न
एसएफआई के पूर्व राज्य संयुक्त सचिव किशन मेघवाल ने कहा कि सरकारें शहीदों की शहादत को याद करने के बजाय जन आंदोलनों को कुचल रही हैं और पाठ्यक्रम में अवैज्ञानिक सामग्री थोप रही हैं।
इस दौरान AISF के गोवर्धन व्यास,SFI के मुकेश कटारिया, महेंद्र मेघवाल,रिंकू परिहार, नेहा मेघवाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
Related posts:

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

