Jingar Education Committee: 44वाँ प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जीनगर शिक्षा समिति का 44वाँ प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न। जीनगर शिक्षा समिति,जोधपुर का 44वाँ वार्षिक प्रतिभावान विद्यार्थी सम्मान एवं बालिका शिक्षा प्रोत्साहन समारोह रविवार को महिला पीजी महाविद्यालय सभागार, प्रताप नगर में आयोजित हुआ।

मुख्य अतिथि POCSO कोर्ट जैसलमेर के विशेष न्यायाधीश देव कुमार खत्री थे। संरक्षक नरेंद्र आसेरी,अध्यक्ष शिवजी चौहान,सचिव डॉ.दिनेश चौहान सहित कई गणमान्य और भामाशाह उपस्थित थे।

शहीद-ए-आजम भगत सिंह जयंती पर क्रांति की बात का आयोजन

सचिव डॉ.दिनेश चौहान ने बताया कि समारोह में 167 प्रतिभावान विद्यार्थियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। बालिका शिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत 10 जरूरतमंद बालिकाओं को 5-5 हजार रुपये के चेक और सर्वोच्च अंक वाली 6 बालिकाओं को टैबलेट प्रदान किए गए।

100 से अधिक भामाशाहों व जन प्रतिनिधियों का साफा-माला पहनाकर सम्मान किया गया।
समिति 1980 से शिक्षा प्रचार-प्रसार और प्रतिभा सम्मान का कार्य कर रही है।