70वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),70वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न। सरस्वती बाल वीणा भारती उमावि,सिरोला बेरा में 23 से 26 सितंबर तक आयोजित 70वीं जिला स्तरीय अंडर-14/ 19 छात्र खो-खो, अंडर-19 छात्रा कबड्डी एवं अंडर-17/19 बॉक्सिंग प्रतियोगिता शनिवार को संपन्न हुई।

प्रतियोगिता में खो-खो अंडर-19 के 552, अंडर-14 के 180, बॉक्सिंग के 230 खिलाड़ियों और कबड्डी की 19 टीमों ने भाग लिया।

परिणाम
-अंडर-19 खो-खो (छात्र): विजेता सिरोला बेरा,उपविजेता कराणी, तृतीय आगोलाई
-अंडर-14 खो-खो (छात्र):विजेता सिरोला बेरा (शहर ब्लॉक), उपविजेता थार स्कूल ओसियां।
-अंडर-19 कबड्डी (छात्रा):विजेता थार स्कूल ओसियां,उपविजेता तरुण स्कूल ओसियां।
-बॉक्सिंग:अंडर-17 छात्र में 13 गोल्ड,अंडर-19 छात्र में 11,अंडर-17 छात्रा में 15 और अंडर-19 छात्रा में 11 गोल्ड पदक वितरित किए गए।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि उप जिला शिक्षा अधिकारी शारीरिक शिक्षा भूपेंद्र सिंह सोढा ने कहा कि खेल को अनुशासन से खेला जाना चाहिए। अध्यक्षता डॉ. अरविंद मिश्रा ने की। विजेता टीमों को लायंस क्लब श्रद्धा की ओर से ट्रॉफी व मेडल प्रदान किए गए।

Related posts: