नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित। ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत -100 संडेज कैंपेन’ के तहत रविवार को राजकीय युवा आवास, जोधपुर में स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता शिविर आयोजित हुआ। शिविर माय भारत केंद्र,जोधपुर के तत्वावधान में स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से हुआ।

शिविर में जिला अस्पताल मंडोर से मनोरोग विशेषज्ञ डॉ.रविंद्र सहारण ने सकारात्मक जीवनशैली और नशे के दुष्प्रभावों पर जानकारी दी। जिला अस्पताल पावटा से साइकोलॉजिस्ट डॉ. दौलत राम ने नियमित दिनचर्या,संतुलित आहार और सकारात्मक सहपाठी जुड़ाव का महत्व बताया। डॉ.ऋत्वी ने नशे के प्रजनन व मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभावों के प्रति जागरूक किया।

रेलवे अस्पताल में एक दिन में सात ऑपरेशन

डीपीओ दीपक जेलिया, नर्सिंग अधिकारी कृष्णा राठौड़ व एसएलटी सुमित की टीम ने बीपी, हीमोग्लोबिन,शुगर व वजन की निःशुल्क जांच कर दवाइयां वितरित कीं। हार्टफुलनेस संस्था की वंदना सांखला,ऋतु चंपावत व जसवंत भाटी ने ध्यान सत्र लिया।

कार्यक्रम में माय भारत केंद्र के उप निदेशक भूपेन्द्र सिंह शेखावत ने रूपरेखा प्रस्तुत की व युवाओं को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। संचालन प्रियंका कछवाहा ने किया।