Doordrishti News Logo

रेलवे अस्पताल में एक दिन में सात ऑपरेशन

  • मरीजों को मिली राहत
  • स्त्री रोग,जनरल सर्जरी, ईएनटी और हड्डी रोग के मरीजों की हुई सफल सर्जरी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),रेलवे अस्पताल में एक दिन में सात ऑपरेशन। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल रेलवे अस्पताल में शुक्रवार को चिकित्सकों की टीम ने एक ही दिन में सात प्रमुख ऑपरेशन सफलता पूर्वक किए।
अलग-अलग विभागों में हुई इन सर्जरी से रेलवे कर्मचारियों और उनके आश्रितों को अस्पताल में ही उपचार की सुविधा मिली।

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ.सीताराम बुनकर ने बताया कि स्त्री रोग विभाग की डॉ.नेहा तिवारी ने नसबंदी सहित तीन सीजेरियन ऑपरेशन किए। जनरल सर्जरी विभाग में डॉ.विजय ने दूरबीन विधि से पित्त की थैली निकालने का ऑपरेशन किया।

सकदीना के भास्कर चंद्र नैनवाल ने साहित्य में जीता स्वर्ण पदक

ईएनटी विभाग में डॉ. गुलाब सिंह सारण ने नाक से खून आने की समस्या का उपचार किया। इसमें खून बहने वाली जगह को विद्युत ताप से बंद करने के साथ नाक में विशेष पैकिंग की गई,जिससे रक्तस्राव को नियंत्रित किया जा सके।

हड्डी रोग विभाग में डॉ. रामाराम कुमावत ने हाथ की छोटी उंगली से जुड़ी हड्डी टूटने पर तार की मदद से हड्डी को सही स्थिति में स्थिर करने का ऑपरेशन किया। इसके अलावा जांघ की हड्डी के ऊपरी हिस्से में फ्रैक्चर का भी ऑपरेशन कर प्लेट और स्क्रू की मदद से हड्डी को स्थिर किया गया।

सभी ऑपरेशन में सर्जनों के साथ एनेस्थेटिस्ट डॉ. प्रद्युम्न,ऑपरेशन थिएटर की नर्सिंग टीम और सहायक कर्मचारियों ने मिलकर कार्य किया। अस्पताल प्रशासन के अनुसार इस तरह की विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होने से रेलवे लाभार्थियों को उपचार के लिए बाहर जाने की जरूरत कम हो रही है।

Related posts: