Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर के जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के राजस्थानी भाषा विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष श्री कल्याण सिंह शेखावत की धर्मपत्नी आनदं कंवर की प्रेरणा से उनकी अमेरिकी प्रवासी पुत्रियों अनामिका सिंह एवं चेतना शेखावत ने जोधपुर में कोरोना संक्रमण से बेहाल लोगों की सेवा में कार्य करने वाली ओम सेवा व शिक्षा समिति को 2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता मरीजों के काम आने वाले उपकरणों के लिए अमेरिका से भेजी है।

सात समंदर पार बैठी बेटियों में अपने मातृभूमि के लोगों की पीड़ा को समझते हुए इस सेवा कार्य में अपना योगदान देने के भाव ओम सेवा एवं शिक्षा समिति की सेवा को देखकर जगा। समिति पिछले माह से जोधपुर के एमडीएम हॉस्पिटल में कोरोना के मरीजों के लिए चिकित्सकीय उपकरण व अन्य सुविधाएं मुहैया करवा रही है। ओम सेवा एवं शिक्षा समिति के शंभू सिंह मेड़तिया व बीना बालानी को उक्त 2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि आज कल्याण सिंह शेखावत की पत्नी आनंद कंवर शेखावत ने सौंपी, समिति सदस्य व कर्मचारी नेता शंभू सिंह मेड़तिया ने शेखावत परिवार को धन्यवाद दिया एवं विश्वास दिलाया कि समिति मानव सेवा कल्याण में निरंतर कार्य करती रहेगी ।

ये भी पढ़े :- शहर और ग्रामीण अंचल में संक्रमण रोकना प्राथमिकता-जिला कलेक्टर

Related posts:

चार श्राविकाओं ने व्हीलचेयर चलाते हुए दी 20 किलोमीटर तक सेवा

February 12, 2026

अंतर्राष्ट्रीय महिला एवं बालिका विज्ञान दिवस पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन

February 12, 2026

पटवारी चार हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

February 12, 2026

विकसित भारत के संकल्प में प्रदेश की सशक्त साझेदारी को आगे बढ़ाने वाला बजट-शेखावत

February 12, 2026

ब्रह्मपुरी बस्ती क्षेत्र में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

February 12, 2026

बाछड़ा सरगना सहित पांच शातिर नकबजन गिरफ्तार

February 12, 2026

शिव विवाह का पहला निमंत्रण प्रथम पूज्य को दिया

February 12, 2026

वर्क इज वर्कशिप को न्यायाधीश ने व्याख्यान में समझाया

February 12, 2026

37 गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर की चैकिंग में दो गिरफ्तार

February 12, 2026