जोधपुर, केंद्रीय कारागार में मोबाइल मिलने का सिलसिला जारी है। गुरूवार को जेल तलाशी में फिर मोबाइल सिम मिला है। इसमें दो बंदियों को नामजद कर केस दर्ज करवाया गया है। रातानाडा पुलिस ने बताया कि जेल प्रशासन की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमेें बताया कि गुरूवार को जेल की तलाशी में बंदी अचलाराम पुत्र भीखाराम और मंगाराम पुत्र हीराराम के पास मोबाइल फोन और सिम बरामद हुई। गौरतलब है कि केंद्रीय कारागार में निषिद्ध सामग्री मिलने का सिलसिला थमा नहीं है। लगातार जेल में यह निषिद्ध सामग्री मिल रही है। जेल प्रशासन की तरफ से हर बार की तरह इस बार भी रातानाडा थाने में रिपोर्ट दे दी गई है।
ये भी पढ़े –महापौर और पार्षदों ने सीएम रिलीफ फंड में दिया एक माह का वेतन
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

