Doordrishti News Logo

कमिश्ररेट में दो मकानों व गोदाम के ताले तोड़ कर लाखों के आभूषण और नगदी पर हाथ साफ

चोरों ने साढ़े चार किलोमीटर तक विद्युत लाइन के तार भी चुराए

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),कमिश्ररेट में दो मकानों व गोदाम के ताले तोड़ कर लाखों के आभूषण और नगदी पर हाथ साफ। कमिश्ररेट में चोरों ने चार स्थानों पर चोरी की वारदातें की। दो मकानों से लाखों के जेवरात के साथ नगदी पर हाथ साफ किया, एक गोदाम से भवन निर्माण सामग्री ले गए। जबकि ग्रामीण एरिया में विद्युत तारों की चोरी की। पुलिस अब चोरों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

थाना बोरानाडा 
बोरानाडा थाना क्षेत्र के आरती नगर में सूने मकान के ताले तोडक़र चोर करीब 24 तोला सोना, 100 ग्राम चांदी और 5 लाख रुपए नकद चुरा ले गए। चोरी की कुल कीमत करीब 40 लाख रुपए बताई गई है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बोरानाडा पुलिस ने बताया कि आरती नगर निवासी देवी सिंह पुत्र मुकनसिंह राजपुरोहित परिवार सहित 13 सितंबर को ट्रेन से वृंदावन गए थे। उनके साले का बेटा मोहित घर के आगे वाले कमरे में मौजूद था, जबकि बेडरूम और अंदर के कमरे पर ताला लगा था। 16 सितंबर की रात करीब 8 से 8.30 बजे मोहित ने फोन कर मकान के ताले टूटे होने की जानकारी दी।

साइबर अपराध व नशे की तस्करी पर और अधिक अंकुश लगाने का होगा प्रयास : घुमरिया

सूचना मिलने पर बोरानाडा पुलिस मौके पर पहुंची और अंदर जाने से मना किया, जिसके बाद परिवार दूसरी जगह रुक गया। 17 सितंबर की सुबह अलमारी की जांच करने पर उसमें रखे सोने-चांदी के जेवर और नकदी गायब मिली। शिकायत के अनुसार चोरी हुए सामान में सोने की चेन, अंगूठियां, आड़, ठुसी,रखड़ी सेट, शीशफूल,कानों के आभूषण,नथ,मंगलसूत्र, पायल सहित कई जेवर शामिल हैं। इसके अलावा करीब 3.5 लाख रुपए ससुर की रकम और करीब 1.5 लाख रुपए पत्नी की बचत के भी चोरी होने की बात रिपोर्ट में कही गई है।

बाइक पर चोरों के आने संभावना 
रिपोर्ट में यह भी बताया कि 15 और 16 सितंबर की मध्यरात्रि के दौरान दो संदिग्ध हीरो होंडा मोटरसाइकिल से मकान के आगे से आए और करीब डेढ़ घंटे बाद वापस जाते दिखाई दिए। पुलिस अब इनकी पहचान के साथ तलाश में लगी है।

थाना चौपासनी हाउसिंग बोर्ड 
चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस ने बताया कि अरविंद कोडेचा पुत्र बिरमाराम कोडेचा, निवासी नवातला जैतमाल, बाड़मेर हाल 11/889, सेक्टर- चौपासनी हाउसिंग बोर्ड ने रिपोर्ट दी कि वह परिवार सहित 11 सितंबर को दोपहर करीब 2.20 बजे पूजा-पाठ के लिए अपने पैतृक गांव गया था। 15 सितंबर को करीब 11.15 बजे वापस जोधपुर पहुंचने पर घर का ताला खोलकर अंदर गया तो अंदर के गेट का ताला टूटा हुआ मिला।

घर की जांच करने पर सोने-चांदी के आभूषण और नकदी गायब मिली। रिपोर्ट में पायल/पाजेब की 10 जोडिय़ां सोने के टॉप्स,सोने के लूंग,चांदी की अंगूठियां,बिछिया, चांदी की चेन,सिक्के, हंसली व अन्य आभूषण तथा करीब 10 हजार रुपए नकद चोरी होने की जानकारी दी गई है। प्रारंभिक रिपोर्ट में भी करीब 20 हजार रुपए नकद गायब बताए गए हैं।

चोरी हुए सामान की वास्तविक कीमत का आकलन पुलिस जांच के बाद स्पष्ट होगा। पुलिस अब घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने के साथ अज्ञात चोरों की तलाश में जुटी है। जांच एएसआई हरेंद्र मेहला की तरफ से की जा रही है।

थाना माता का थान 
माता का थान पुलिस ने बताया कि तीजा नगर गौतमजी का जाव निवासी संतोष सिंह पुत्र नारायण सिंह ने रिपोर्ट दी कि उसका निर्माण सामग्री को लेकर एक गोदाम बोडीवाला जाव में आया है। जहां पर चोरों ने सैंध लगाकर 260 आरसीसी प्लेटें, 250 जेक और 285 के आसपास लोहे क्लिप चोरी कर ले गए। पुलिस अब आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज से चोरों की पहचान कर रही है। एक संदिज्ध वाहन नजर आया है। फिलहाल पता लगाया जा रहा है।

थाना लूणी 
लूणी पुलिस के अनुसार मोडी जोशियान गांव में 85/14 और 85/15 के बीच 1.5 किलोमीटर दायरा और 85/17 व 85/18 के बीच तीन किलोमीटर दायरे से अज्ञात चोर विद्युत तारों को चुरा ले गए। इस बारे में एक फर्म के पवन कुमार पुत्र रामसिंह की तरफ से रिपोर्ट दी गई है। तकरीबन साढ़े चार किलोमीटर दायरे से विद्युत तार चोरी हुए है। चोरों का पता लगाने का प्रयास जारी है।

Related posts: