स्काउट प्रशिक्षण से जीवन की चुनौतियों से लड़ने की मिलती है ताकत: इंदा
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),स्काउट प्रशिक्षण से जीवन की चुनौतियों से लड़ने की मिलती है ताकत: इंदा। भौतिकवाद और आपाधापी भरे जीवन में इंसान भीड़ के बीच भी अकेला पड़ रहा है। ऐसे में यदि जीवन की चुनौतियों का सफलता पूर्वक सामना करना है तो प्रत्येक विद्यार्थी को स्काउट-गाइड का प्रशिक्षण लेना चाहिए। यह बात विश्व रिकॉर्डधारी एवं स्काउट गाइड जिला उपाध्यक्ष चनण सिंह इंदा ने कही।
महिला के पास मिला 5.8 किलो अवैध डोडा पोस्त
वे राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रपति पुरस्कार तैयारी शिविर में बोल रहे थे। शिविर विट्ठलेश वन चौपासनी में आयोजित किया जा रहा है। इंदा ने कहा कि स्काउट-गाइड प्रशिक्षण विषम परिस्थितियों में भी जीवन जीने की कला सिखाता है। सच्चे राष्ट्रभक्त के रूप में हमें स्वयं को सुरक्षित रखते हुए अन्य नागरिकों के जीवन को सरल बनाने में मदद करनी चाहिए।
पांच दिवसीय सघन प्रशिक्षण के निर्देशक सहायक राज्य संगठन आयुक्त छत्तर सिंह पीडीयार ने प्रशिक्षण की विभिन्न विधाओं की जानकारी दी। मोटिवेशनल स्पीकर एवं जिला सचिव डॉ. बीएल जाखड़ ने जोधपुर और फलोदी जिलों के 164 रोवर एवं स्काउट से कंप्यूटर परीक्षण के साथ परंपरागत दीक्षाओं को गंभीरता से सीखने का आह्वान किया।
शिविर में सहायक समन्वयक पवन कुमार के साथ राजेंद्र कुमार लिम्बा,सांग सिंह राठौड़, विशन सिंह प्रजापत, राजकुमार जोशी,बाबूलाल भाकर,कन्हैया लाल,मोनू कुमार, रामविलास सैनी,गणपत कुमावत,अमन गोस्वामी सहित निपुण प्रशिक्षक संभागियों को राष्ट्रीय स्तर की योग्यता के लिए प्रशिक्षण दे रहे हैं।
