साइबर अपराध व नशे की तस्करी पर और अधिक अंकुश लगाने का होगा प्रयास : घुमरिया

एडीजी हवा सिंह घुमरिया ने कानून और शांति व्यवस्था को लेकर ली जोधपुर रेंज और कमिश्नरेट की आवश्यक बैठक

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),साइबर अपराध व नशे की तस्करी पर और अधिक अंकुश लगाने का होगा प्रयास : घुमरिया। पुलिस मुख्यालय के एडीजी हवासिंह घुमरिया शुक्रवार को जा जोधपुर दौरे थे। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में रेंज आईजी सत्येंद्र सिंह,पुलिस कमिश्नर अंशुमन भोमिया, आरपीटीसी डीआईजी देवेंद्र सिंह विश्नोई, ग्रामीण एसपी पंकज यादव सहित कमिश्नरेट के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। डीसीपी मनीष चौधरी, शाहीन सी और कमल शेखावत ने भी बैठक में शिरकत की।

बैठक में पिछले एक माह के दौरान हुए घटनाक्रम, कानून व्यवस्था और पुलिसिंग से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। लंबित मामलों की पेंडेंसी और उनके त्वरित निस्तारण को लेकर भी मंथन किया गया। साथ ही आगामी टास्क और कानून व्यवस्था से जुड़ी चुनौतियों को लेकर अधिकारियों के साथ चर्चा हुई। एडीजी ने कहा कि पुलिस मुख्यालय स्तर पर नियमित रूप से समीक्षा की जाती है और बेहतर पुलिसिंग के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

पैदल राहगीर को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

भंवरी मामले में एसआईटी सही दिशा में बढ़ रही 
समीक्षा बैठक के बाद एडीजी हवासिंह घुमरिया ने मीडिया से बातचीत में भंवरी मामले की एसआईटी जांच को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया। उन्होंने कहा कि एसआईटी मामले की जांच सही दिशा में आगे बढ़ा रही है। जांच के दौरान एक-एक कड़ी को जोडऩे का प्रयास किया जा रहा है और सभी तथ्यों को आपस में जोडक़र जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

एडीजी ने कहा कि कुछ मामलों की जांच में समय लगता है और किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी मिसिंग लिंक को पूरा करना जरूरी होता है। उन्होंने मामले में जल्द स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद जताई। उन्होंने कहा कि सभी तथ्यों और कडय़िों को जोडऩे के बाद ही अपराधियों की पुष्टि की जाएगी।

चुनाव की चुनौती को भी पुलिस पूरी तरह स्वीकार करेगी
आगामी चुनाव को लेकर भी एडीजी हवासिंह घुमरिया ने पुलिस की तैयारियों को लेकर बात रखी। उन्होंने कहा कि पुलिस के सामने हर दिन नई चुनौती होती है और चुनाव की चुनौती को भी पुलिस पूरी तरह स्वीकार करेगी। हाल ही में हुए चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए हैं और आगामी चुनाव भी शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए पुलिस पूरी तरह तैयार है।

आवेश में आकर कोई कदम नहीं उठाएं
एडीजी ने आमजन से अपील की कि चुनाव के दौरान आवेश में आकर कोई गलत कदम न उठाएं। उन्होंने कहा कि जनता जिसे अपना प्रतिनिधि चुने,उसके जनादेश का सभी को सम्मान करना चाहिए। कानून व्यवस्था बनाए रखने और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए पुलिस पूरी मुस्तैदी से काम करेगी।

Related posts: