पैदल राहगीर को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पैदल राहगीर को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत। शहर के प्रतापनगर सदर थाना क्षेत्र में 12वीं रोड पर पंजाब नैशनल बैंक के पास में किसी वाहन चालक ने पैदल राहगीर को टक्कर मार कर घायल कर दिया।
घायल की अस्पताल में मौत हो गई। मृतक के पुत्र की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
प्रतापनगर सदर पुलिस ने बताया कि मावडिय़ों की घाटी बलाई बस्ती सूरसागर निवासी राहुल भील की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसके पिता रामचंद्र 14 सितंबर को पैदल पीएनबी शाखा के निकट से निकल रहे थे।
अवैध देशी पिस्टल व खाली मैंगजीन के साथ युवक गिरफ्तार
तब किसी वाहन चालक ने चपेट में ले लिया। हादसे मेें उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए।उनकी अब अस्पताल में मौत हो गई। प्रताप नगर सदर पुलिस ने कार्रवाई के बाद शव परिजन को सुपुर्द किया।
Related posts:

एसएन मेडिकल कॉलेज में रैगिंग पर बड़ी कार्रवाई 19 छात्र निलंबित

जोधपुर मंडल में ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह शुरू

नहीं सुलझा भंवरी देवी हत्याकांड

माल ढुलाई में उत्तर पश्चिम रेलवे की रिकॉर्डतोड़ छलांग

युवक की धारदार हथियार से हत्या

एसी कोच में मिला 7.17 लाख रुपए का गांजा

पंचायत समिति सदस्य पर जानलेवा हमला हमलावर फरार
बार काउंसिल ऑफ राजस्थान की साधारण सभा संपन्न

