Doordrishti News Logo

वैदिक मान्यताओं व मूल्यों से होगी स्वस्थ राष्ट्र की स्थापना: स्वामी आर्यवेश

आर्य समाज मंडोर में श्रावणी उपाक्रम पर्व का आयोजन

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),वैदिक मान्यताओं व मूल्यों से होगी स्वस्थ राष्ट्र की स्थापना:स्वामी आर्यवेश। आर्य वीर दल जोधपुर के तत्वावधान में आर्य समाज मंडोर में श्रावणी उपाक्रम पर्व का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम संयोजक शिव प्रकाश सोनी ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान स्वामी आर्यवेश थे।

उन्होंने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि वर्तमान मे वैदिक मान्यताओं व मूल्यों को अपनाने की सख्त आवश्यकता हैं। इन विचारों को अपनाकर हीं स्वस्थ राष्ट्र की स्थापना संभव हैं। राष्ट्र की आज़ादी के आंदोलन मे आर्य समाज की महत्व पूर्ण भूमिका रही है।

क्रांतिकारियों ने एक सुन्दर, जातिवाद मुक्त राष्ट्र की कल्पना की थी। समस्त क्रन्तिकारी स्वामी दयानन्द द्वारा प्रतिपादित स्वदेशी राष्ट्र की कल्पना के अनुमोदक थे। राष्ट्र तभी विश्वगुरु बनेगा जब चरित्र महान होगा। सभा को सम्बोधित करते हुए केद्रीय आर्य युवक परिषद के प्रधान स्वामी आदित्यवेश ने आर्य समाज के कार्यकर्ताओं, क्रांतिकारियों का आजादी के आंदोलन मे योगदान का जिक्र करते हुए,भगतसिंह,राजगुरु सुखदेव राम प्रसाद बिस्मिल आदि क्रांतिकारियों के जीवन से परिचित करवाया।

तलाक से परेशान जालोर के युवक ने देचू में लगाया फंदा

कार्यक्रम मे संगठन द्वारा समाज उत्थान मे उत्कृष्ट कार्य करने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं को आर्य रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में आर्य प्रतिनिधि सभा राजस्थान के उपप्रधान नारायण सिंह आर्य,आर्य वीर दल राजस्थान के संरक्षक चांदमल आर्य,प्रांतीय आर्य वीर दल राजस्थान के अध्यक्ष भंवरलाल आर्य,समाजसेवी किशन सिंह गहलोत,जिला मुक्केबाजी संघ के अध्यक्ष पृथ्वी सिंह भाटी, आर्य वीर दल जोधपुर के अध्यक्ष हरि सिंह आर्य, कोषाध्यक्ष मदन गोपाल आर्य, विनोद गहलोत,गजे सिंह भाटी, जिला वुशू संघ के सचिव विनोद आचार्य, समाजसेवी राज गहलोत,साहसी कॉलोनी आर्य समाज के प्रधान राजेश देवड़ा,पाबूपुरा आर्य समाज के प्रधान रोशन लाल आर्य,वीरेंद्र मेहता, द्वारका दास,विक्रम सिंह आर्य,अभिषेक गहलोत,उम्मेद सिंह आर्य,वीनू,श्रवण आर्य, गोपाल आर्य आदि गणमान्य आर्यजन उपस्थित थे।

कार्यक्रम का शुभारम्भ देवयज्ञ का आयोजन कर किया गया,यज्ञ का संचालन पुरोहित चैनाराम आर्य ने किया। कार्यक्रम का संचालन दल के संचालक डॉ लक्ष्मण सिंह आर्य ने किया। अंत में अध्यक्ष हरिसिंह आर्य ने समस्त अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Related posts:

रेल सफर में मदद का हाथ आरपीएफ ने निभाया अपनों सा साथ

October 28, 2026

जोधपुर: जेल के दरवाजे बंद आसाराम की एंट्री पर रोक,अगले ठिकाने को लेकर सस्पेंस बरकरार

October 28, 2026

राष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान के स्काउट्स का अभिनव प्रदर्शन

October 28, 2026

568 मतदान बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी 50 क्रिटिकल ग्राम पंचायतों पर रहेगी विशेष निगरानी

October 28, 2026

पंचायत चुनावों में ड्रोन कैमरों से निगरानी

October 28, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज के 1976 बैच का स्वर्ण जयंती पुनर्मिलन समारोह संपन्न

October 28, 2026

2 साल से फरार 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

October 27, 2026

कैंपर से 9 पेटी अवैध शराब बरामद एक आरोपी गिरफ्तार

October 27, 2026

रात दो बजे नई स्कॉर्पियो एन को लगाई आग

October 27, 2026