शतकवीर रक्तदाता नरेंद्र सिंह राठौड़ को आर्य रत्न सम्मान

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),शतकवीर रक्तदाता नरेंद्र सिंह राठौड़ को आर्य रत्न सम्मान। वंदे भारत सेवा संस्थान के सचिव नरेंद्र सिंह राठौड़ को समाज सेवा और रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए “आर्य रत्न” सम्मान से सम्मानित किया गया।

आर्य समाज के श्रावणी पर्व के अवसर पर आर्य वीर दल मंडोर,जोधपुर में आयोजित कार्यक्रम में सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा के यशस्वी प्रधान पूज्य स्वामी आर्यवेश जी महाराज ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया।

भाजपा ने 100 वार्डों में किया सघन जनसंपर्क, जनता से मांगा समर्थन

नरेंद्र सिंह राठौड़ अब तक 136 बार रक्तदान कर चुके हैं। इसके साथ ही उन्होंने 3 बार केश दान भी किया है। जोधपुर में सर्वाधिक रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं में शामिल राठौड़ वर्तमान में लगभग 1000 रक्त दाताओं की टीम के साथ शहर में रक्त की कमी को पूरा करने में सक्रिय हैं।

उनके इस मानवीय कार्य के लिए उन्हें 15 अगस्त को जिला प्रशासन द्वारा और 28 अगस्त को वीर दुर्गादास राठौड़ सम्मान से भी सम्मानित किया जा चुका है। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि राठौड़ के रक्तदान से कई अनजान मरीजों को जीवनदान मिला है और युवा उनके कार्य से प्रेरणा लेकर रक्तदान के लिए आगे आ रहे हैं।