Doordrishti News Logo

दो महिलाएं गिरफ्तार दस लाख के 7 तोला आभूषण बरामद

रानीखेत एक्सप्रेस में महिला यात्री के गहने चोरी का मामला

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),दो महिलाएं गिरफ्तार
दस लाख के 7 तोला आभूषण बरामद। राजकीय रेलवे पुलिस ने रानीखेत एक्सप्रेस में महिला यात्री के चोरी हुए आभूषण प्रकरण का खुलासा करते हुए शातिर महिलाओं को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिलाओं से सात तोला के जेवरात बरामद किए गए है। बरामद आभूषण की अनुमानित कीमत सात लाख रुपए बताई गई है।

रेलवे पुलिस के अनुसार 03 सितंबर को प्रियंका राठौड़ ने एक रिपोर्ट दी कि वह मारवाड़ जंक्शन से ट्रेन नंबर 15014 रानीखेत एक्सप्रेस से जोधपुर की यात्रा कर रही थी। तब उसके हैण्ड बैग से किसी ने सोने के जेवरात एक रखड़ी,चार लेडिज अंगुठी,दो कानो की प्लेन बालियां,एक शक्करपारा डिजाइन की सिर मे पहनने की (सिरपट्टी) तथा एक गले मे पहनने का हार (चिक) आदि वजन जिनका वजन करीब करीब 70 ग्राम चोरी कर लिया।

शतकवीर रक्तदाता नरेंद्र सिंह राठौड़ को आर्य रत्न सम्मान

पुलिस की टीम लगाई 
एडीजी रेलवे सुष्मित विश्वास,आईजी रेंज अजयपाल लाम्बा के आदेशानुसार,जोधपुर जीआरपी एसपी केवल राम के निर्देशन में डिप्टी एसपी हरीराम सोनी के सुपरविजन में सम्पति सम्बन्धी अपराध की रोकथाम के लिए थानाधिकारी मुक्ता पारीक के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।

पुलिस टीम ने दो महिलाओं गुजरात की मीराबेन पत्नी दीपकभाई एवं मायाबेन पत्नी कुंदन भाई को गिरफ्तार किया है। मीराबेन के खिलाफ पहले से ही चोरी के 07 प्रकरण दिल्ली में बुराड़ी, लाल किला,भजनपुरा पुलिस थाना एवं जयपुर मे चांदपोल,छोटी व बड़ी चोपड़ तथा जीआरपी जयपुर मे दर्ज है।

पुलिट टीम में यह भी थे शामिल 
पुलिस की टीम मे एएसआई हुकमसिंह, हैडकांस्टेबल दीपेंद्र सिंह, कांस्टेबल रिडमल सिंह, दामोदर गौड़,मोहनसिंह, राजूराम,महिला कांस्टेबल मनोहर कंवर,संतोष चौधरी आदि शामिल थे।

ज्यादातर महिलाएं झोपड़ पट्टी में रहती हैं 
थानाधिकारी मुक्ता पारिक के अनुसार गिरफ्तार दोनों महिलाएं गॉव पालीताना जिला भावनगर गुजरात की रहने वाली हैं। इस गांव से अधिकतर महिलाएं दिल्ली में नागलोई, मंगोलपुरी,सुल्तानपुरी एरिया मे झुग्गी झोपड़ पट्टीयों मे रहती हैं,यह महिलाएं दो या दो से अधिक सदस्यों के ग्रुप में होकर विभिन्न राज्यों में बस स्टेण्ड,रेलवे स्टेशन पर भीड़ का फायदा उठाकर महिलाओं के बैग से जेवरात एवं नगदी चोरी करती हैं।

Related posts: