भाजपा ने 100 वार्डों में किया सघन जनसंपर्क, जनता से मांगा समर्थन
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),भाजपा ने 100 वार्डों में किया सघन जनसंपर्क, जनता से मांगा समर्थन। नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी ने जोधपुर नगर निगम के सभी 100 वार्डों में चुनावी अभियान तेज कर दिया है। गुरुवार को भाजपा के वरिष्ठ नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न वार्डों में घर-घर पहुंचकर सघन जनसंपर्क किया और आमजन से भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में समर्थन एवं आशीर्वाद मांगा।
केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत,भाजपा जोधपुर शहर जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल,सूरसागर विधायक देवेन्द्र जोशी, जोधपुर शहर विधायक अतुल भंसाली,जेडीए के पूर्व अध्यक्ष प्रो.महेन्द्र सिंह राठौड़ एवं निकाय चुनाव प्रभारी घनश्याम ओझा सहित वरिष्ठ नेताओं ने अलग-अलग वार्डों में जाकर मतदाताओं से सीधा संवाद किया।
युवाओं को प्रधानमंत्री के समक्ष विचार रखने का मिलेगा अवसर
भाजपा नेताओं ने घर-घर जाकर केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं,विकास कार्यों और उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नगर निकाय में भाजपा की मजबूत सरकार बनने से शहर के विकास को नई गति मिलेगी और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता से आगे बढ़ाया जाएगा। मतदाताओं से भाजपा प्रत्याशियों को भारी बहुमत से विजयी बनाने का आह्वान किया गया।
जनसंपर्क के दौरान विभिन्न वार्डों में नागरिकों ने नेताओं का उत्साह पूर्वक स्वागत किया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक नेताओं के साथ घर-घर पहुंचे और भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की। इससे चुनावी माहौल में भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त ऊर्जा देखने को मिली।
भाजपा नेताओं ने लोकतंत्र के इस महापर्व में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि शहर के विकास,सुशासन और मजबूत स्थानीय नेतृत्व के लिए भाजपा को समर्थन देना आवश्यक है। उन्होंने विश्वास जताया कि जोधपुर की जनता विकास और जनहित की राजनीति के पक्ष में अपना जनादेश भाजपा को देगी।अभियान में स्थानीय पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष,पार्षद प्रत्याशी,बूथ कार्यकर्ता एवं पार्टी समर्थक बड़ी संख्या में मौजूद थे।
