युवाओं को प्रधानमंत्री के समक्ष विचार रखने का मिलेगा अवसर
विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027″ की शुरुआत “विकसित भारत क्विज़” के साथ
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),युवाओं को प्रधानमंत्री के समक्ष विचार रखने का मिलेगा अवसर। केंद्र सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा ‘माय भारत’ पोर्टल पर “विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग-2027” कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य नीति निर्धारण में युवाओं के नवाचार और विचारों को शामिल करना है।
माय भारत जोधपुर के उप निदेशक भूपेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत “विकसित भारत क्विज़” से की गई है। यह क्विज़ 17 अगस्त से 30 सितंबर 2026 तक ‘माय भारत पोर्टल’ पर आयोजित होगी। 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा डिजिटल माध्यम से भाग ले सकते हैं। शीर्ष 10 प्रतिशत प्रतिभागी अगले चरण “विकसित भारत निबंध प्रतियोगिता” के लिए चुने जाएंगे।
नेपाल आपदा के कारण जोधपुर के प्रवासी नेपाली इस वर्ष तीज नहीं मनाएंगे
प्रतियोगिता के चरण इस प्रकार हैं
1.विकसित भारत क्विज़-17 अगस्त से 30 सितंबर 2026
2.निबंध चुनौती-5 से 19 अक्टूबर 2026-चयनित युवा “विकसित भारत” के 10 विषयों पर 500 शब्दों का निबंध देंगे
3.जिला चैंपियनशिप- 10 से 16 नवंबर 2026- प्रत्येक जिले से शीर्ष 50 निबंध PPT राउंड में जाएंगे, शीर्ष 2 राज्य स्तर के लिए
4.राज्य/केंद्र शासित प्रदेश VB YLD-17 नवंबर से 7 दिसंबर 2026
5.राष्ट्रीय VB YLD, नई दिल्ली-10 से 12 जनवरी 2027-अंतिम चयनित युवा प्रधानमंत्री के समक्ष अपने विचार रखेंगे
“विकसित भारत चैलेंज” के तहत क्षेत्रीय टीमें अपने विचार क्षेत्र के विशेषज्ञों और सचिवों के समक्ष प्रस्तुत करेंगी।
इसके साथ ही जिला स्तर पर “सांस्कृतिक ट्रैक” भी होगा जिसमें लोक गायन, लोक नृत्य,चित्रकारी, भाषण और कविता लेखन में रुचि रखने वाले युवा राष्ट्रीय स्तर तक अपनी प्रतिभा दिखा सकेंगे। युवा पोर्टल के माध्यम से “इनोवेट फॉर भारत ट्रैक” में तकनीकी दक्षता का परिचय भी दिया जा सकेगा।
सभी छह श्रेणियों से चयनित राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों की टीमें राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी।
