Doordrishti News Logo

व्यापार में परेशानी दूर करने का बोला: कलश में हीरे बताकर 8 लाख ठगे

-पूजा-पाठ के नाम पर पहले 5 लाख और फिर आत्मा की शांति के लिए 3 लाख लिए

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),व्यापार में परेशानी दूर करने का बोला: कलश में हीरे बताकर 8 लाख ठगे। शहर के माता का थान पुलिस थाना क्षेत्र मे एक व्यापारी के साथ आठ लाख की ठगी हो गई। दो शातिरों ने मिलकर ठगी का शिकार बनाया। ठगी व्यापार में चल रही परेशानी दूर करने के नाम पर की गई। शातिरों ने जादू टोने का सहारा लेना बताया।

चोरी हुई मोटरसाइकिल की 75 प्रतिशत बीमा राशि देने के आदेश

समाचार पत्र में पर्चा देखकर पहुंचा था ठगो के पास :-
आईमाता का मंदिर के पास मदेरणा कॉलोनी निवासी डूंगरचंद सोनी पुत्र बिरदी चंद ने माता का थान थाना पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि गत 22 अप्रैल को सुबह प्रकाशित होने वाले अखबार में व्यापार एवं अन्य परेशानियों का समाधान कराने संबंधी एक पर्चा/पेम्पलेट आया था। इसके बाद वह महामंदिर स्थित शक्ति नगर में बताए गए स्थान पर पहुंचा।

वहां उसकी मुलाकात दीपक जोशी उर्फ उमेश और रामसा से हुई। उसने हाथ देखकर बताया कि घर में खजाना दबा है। आरोपी दीपक जोशी ने हाथ देखकर व्यापार में परेशानी होने की बात कही। इसके बाद उसने दावा किया कि उसके घर में एक कलश है,जिसमें हीरे-जवाहरात रखे हैं। पूजा-पाठ के जरिए यह धन प्राप्त कराने का भरोसा देकर आरोपी ने 5 लाख रुपए मांगे। पीड़ित ने परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में सोने-चांदी के आभूषण गिरवी रखकर 5 लाख रुपए देने की बात कही है।

डंपर ने बाइक सवार दंपती को कुचला पत्नी की मौत पति घायल गुस्साए लोगों ने लगाई आग

चार मई को आरोपी पहुंचे उसके घर :-
गत 4 मई को दोनों आरोपी घर पहुंचे। पूजा- पाठ करने के बाद घर में खुदाई की गई और एक कलश मिलने का दावा किया गया। आरोप है कि दीपक ने कलश खोलने से रोक दिया और कहा कि उसमें आत्मा है,जिसे शांत करने के लिए और पूजा करनी होगी। इसके नाम पर 3 लाख रुपए और मांगे गए। पीडि़त और उसके बेटे ने ऑनलाइन माध्यम से आरोपी के खाते में रकम ट्रांसफर की।

कलश को हाथ लगाया तो परिवार पर आएगी आफत :-
आरोप है कि ठगों ने परिवार को कलश से दूर रहने की चेतावनी दी और कहा कि उसे छूने पर अनहोनी हो सकती है। उसने पूजा पूरी करने के बाद वापस आकर कलश में मौजूद हीरे-जवाहरात देने का भरोसा दिलाया।

270 ग्राम अफीम बरामद आरोपी गिरफ्तार

आने का कहते रहे, खुद खोला कलश :-
परिवादी के अनुसार आरोपी कई दिनों तक वापस नहीं आया। उसके घर जाने पर भी पूजा करने की बात कहकर टालता रहा। आज-कल आने का भरोसा दिया जाता रहा। आखिरकार परिवार ने स्वयं कलश खोला तो उसमें कुछ भी नहीं मिला।

Related posts:

डीआरएम ने डेगाना व रेन स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों का किया निरीक्षण

September 6, 2026

राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन ने सीएस को सौंपा ज्ञापन

September 6, 2026

सैटेलाइट अस्पतालों में जल्द शुरू होंगे सिजेरिशन सेक्शन: सीएस

September 6, 2026

मादक मामलों में फरार इनामी अपराधियों पर जोधपुर ग्रामीण पुलिस का शिकंजा

September 6, 2026

शिक्षक दिवस पर लायंस क्लब जोधपुर सेंट्रल ने किया शिक्षकों का सम्मान

September 5, 2026

हाई रिस्क प्रेगनेंसी की सतत मॉनिटरिंग के निर्देश

September 5, 2026

मुख्य सचिव ने किया उम्मेद चिकित्सालय का निरीक्षण

September 5, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर किए मंदिर दर्शन

September 5, 2026

विकास व सुशासन के रोडमैप के साथ मैदान में उतरी भाजपा

September 5, 2026