हजारों की वाइन के साथ नगदी पर हाथ साफ
वाइन शॉप में आधी रात को पाइप के सहारे चढ़ कर सैंधमारी
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),हजारों की वाइन के साथ नगदी पर हाथ साफ। शहर के सूरसागर स्थित कालीबेरी क्षेत्र में सोमवार की आधी रात में चोरों ने एक वाइन शॉप को निशाना बनाया। चोर पाइप के सहारे वाइन शॉप तक पहुंचे और वहां से हजारों की अंग्रेजी वाइन के साथ तकरीबन साठ हजार की नगदी ले गए। सूरसागर थाने में वाइन शॉप सैल्समैन की तरफ से शिकायत दी गई है।
श्रद्धा और उल्लास के साथ की नवमी व कुमारी पूजा
सूरसागर पुलिस के अनुसार कालीबेरी सूरसागर में अंग्रेजी शराब की दुकान आई है। जहां पर सोमवार की रात में दो चोरों ने पाइप के सहारे चढक़र वाइन शॉप के भीतर प्रवेश किया। फिर अंदर रखी अंगे्रजी शराब के साथ गल्ले से साठ हजार की नगदी ले गए। घटना का पता मंगलवार की सुबह चलने पर पुलिस को सूचना दी गई। घटना के सीसीटीवी फुटेज सामने आए है।
बताया जाता है कि दुकान में इसके पहले भी चोरी हो रखी है। मगर आज तक वारदात का खुलासा नहीं हो पाया। एक बार फिर से दुकान में सैंधमारी से पुलिस की गश्त की पोल खोल रही है।
