सैटेलाइट अस्पतालों में जल्द शुरू होंगे सिजेरिशन सेक्शन: सीएस
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सैटेलाइट अस्पतालों में जल्द शुरू होंगे सिजेरिशन सेक्शन: सीएस। राज्य के मुख्यसचिव वी.श्रीनिवास ने शनिवार को जोधपुर दौरे रहे,इस दौरान उन्होंने चिकित्सा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सबसे पहले उम्मेद अस्पताल का दौरा किया और उसके बाद डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज में चिकित्सा अधिकारियों व फैकल्टी के साथ उच्च स्तरीय बैठक कर कई दिशा- निर्देश दिए।
सीएस वी.श्रीनिवास ने बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार द्वारा सुरक्षित मातृत्व और शिशु स्वास्थ्य के लिए चलाए जा रहे प्रसव सखी,हाई-रिस्क प्रेगनेंसी मॉनिटरिंग,एंटीनेटल केयर तव कंगारू केयर जैसे नवाचारों की सराहना की।
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
मुख्य सचिव ने बताया कि उम्मेद अस्पताल पर मरीजों का भारी दबाव है, जहां कुल 5000 बेड्स में से लगभग 1100 बेड्स अकेले मैटरनल हेल्थ के लिए संचालित किए जा रहे हैं। उन्होंने 24 घंटे लगातार काम कर रहे डॉक्टर्स, एनेस्थिसियोलॉजी, ऑब्सटेट्रिक्स और गायनेकोलॉजी की टीमों व मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को बेहतरीन प्रबंधन के लिए बधाई दी।
अस्पताल के वर्कलोड को कम करने के लिए मुख्य सचिव ने बिलाड़ा, भोपालगढ़,डांगियावास, पीपाड़ शहर,ओसियां और बालेसर स्थित सैटेलाइट अस्पतालों में ऑक्जि़लरी स्ट्रेंथ बढ़ाने व सिजेरियन सेक्शनस को शीघ्र चालू करवाने की बात कही। उन्होंने आश्वस्त किया कि अस्पताल के सभी अधूरे प्रोजेक्ट्स को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा।
मादक मामलों में फरार इनामी अपराधियों पर जोधपुर ग्रामीण पुलिस का शिकंजा
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक ली मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने डॉ. संपूर्णानंद मेडिकल कॉलेज के सभागार में जिले की चिकित्सा एवं स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक ली। श्रीनिवास ने सुरक्षित मातृत्व,गुणवत्तापूर्ण प्रसव सेवाओं एवं स्वस्थ शैशव के लिए संचालित कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करते हुए हाई रिस्क प्रेगनेंसी की प्रभावी मॉनिटरिंग,गुणवत्तापूर्ण एंटीनेटल केयर तथा नवजात शिशुओं के लिए कंगारू केयर जैसी व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।
मुख्य सचिव ने प्रसव सखी सहित मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य से जुड़े नवाचारों के प्रभावी क्रियान्वयन तथा उपयोगी कार्यप्रणालियों को अन्य चिकित्सा संस्थानों में भी अपनाने की आवश्यकता रेखांकित की। उन्होंने गर्भवती महिलाओं को समयबद्ध परामर्श, आवश्यक जांच एवं समुचित फॉलोअप उपलब्ध कराने तथा हाई रिस्क प्रेगनेंसी की पहचान से लेकर उपचार तक निरंतर निगरानी की व्यवस्था प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए।
जोजरी में केमिकलयुक्त पानी छोड़ने वाली फैक्ट्री पकड़ी
मुख्य सचिव ने जिले में एंटीनेटल केयर की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए गर्भवती महिलाओं को निर्धारित अंतराल पर आवश्यक परामर्श एवं जांच सेवाएं उपलब्ध कराने की प्रक्रिया को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने हाई रिस्क प्रेगनेंसी की शीघ्र पहचान, नियमित फॉलोअप एवं आवश्यकता के अनुरूप उपचार की समेकित व्यवस्था विकसित करने को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
