चार दिवसीय गरबा महोत्सव संपन्न
- सजेधजे पांडाल में अंतिम दिन उमड़ा उत्साह
- महिलाओं और बच्चों में डांडिया खानकाने की लगी होड़
- आदर्श नगर आयोजन समिति का बहुचर्चित गरिमामय आयोजन
- बच्चों और महिलाओं की हुई विभिन्न प्रतियोगिताएं
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),चार दिवसीय गरबा महोत्सव संपन्न। नगर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड के सेक्टर 20-E स्थित आदर्श नगर में चले नवरात्रा महोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों का समापन हुआ। इसे के साथ चार दिवसीय गरबा महोत्सव भी संपन्न हो गया। नवरात्रि महोत्सव की श्रृंखला में रोजाना रात्रि 8:00बजे से चार दिन तक डांडिया उत्सव चला।
आदर्श नगर आयोजन समिति के अनुसार सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में चार दिवसीय गरबा महोत्सव हर्षोल्लास के साथ हुआ संपन्न हो गया। नवरात्रि के नौ दिनों तक मंदिर प्रांगण में प्रतिदिन माता की आरती एवं पूजा-अर्चना की गई। अष्टमी पर विशेष हवन किया गया,जिसमें कॉलोनीवासियों ने श्रद्धापूर्वक भाग लेकर आहुतियाँ अर्पित कीं।
चार दिवसीय गरबा महोत्सव में कॉलोनी की महिलाओं,बच्चों एवं परिवारों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। महिलाओं एवं बालिकाओं ने उत्साह से पारंपरिक वेशभूषा में गरबा एवं डांडिया में उमंग भर दी। इस अवसर पर बच्चों व महिलाओं के लिए विभिन्न रोचक खेलों का आयोजन भी किया गया, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।
आयोजन समिति ने बताया कि कॉलोनी निवासी राम किशोर लोहिया की ओर से बच्चों को पुरस्कृत किया गया। राजकुमार- मृदुला अग्रवाल की ओर से भी विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। ओम प्रकाश गोदारा की ओर से शीतल पेय वितरित किया गया।
समिति का मानना है कि इस तरह के आयोजनों से आपसी प्रेम,सौहार्द एवं एकता मजबूत होती है। आदर्श नगर आयोजन समिति के तत्वावधान में लगातार दो वर्ष से शारदीय नवरात्रा में गरबा रास का कार्यक्रम हो रहा है।
इससे पूर्व क्षेत्र की वरिष्ठ महिलाओं ने माता के भजन के साथ माता की तस्वीर पर दीप प्रज्वलित कर पुष्पहार चढ़ा कर गरबा रास का शुभारंभ किया। कॉलोनी में यह आयोजन इस बार शुक्रवार 16 अक्टूबर को शुरू हुआ था। प्रत्येक शाम को 8:00 से 10:00 बजे तक नॉनस्टॉप गरबा चला। एक से बढ़कर एक डांडिया रास के गीतों पर क्षेत्रीय महिलाओं ने सजेधजे पांडाल में डांडिया खनकाकर कदम से कदम मिलाते हुए ऐसा रास रचा कि पूरा वातावरण भक्ति रस में हिलोरे लेता हुआ नजर आया।कार्यक्रम की सफलता के लिए आयोजन समिति ने कॉलोनी के समस्त परिवारों का आभार व्यक्त किया है।
