चौहाबोर्ड में 55 फुट का रावण दहन

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),चौहाबोर्ड में 55 फुट का रावण दहन। चौपासनी हाउसिंग बोर्ड 16 सेक्टर स्थित दशहरा मैदान में नंदन मयूर सेवा समिति के तत्वावधान में 55 फीट ऊंचे रावण के पुतले का भव्य आतिशबाजी के साथ दहन किया गया।
रावण की आंखों व मुकुट से कोल्ड फायर निकला और दहन करीब 15 मिनट तक चला।

कार्यक्रम की शुरुआत पंडित अश्विनी दवे द्वारा मंत्रोच्चार व शस्त्र पूजन से हुई,जिसके बाद महादेव व्यायामशाला द्वारा अखाड़ा प्रदर्शन किया गया। जोधपुर के विभिन्न क्षेत्रों से आए हजारों नागरिकों, विशेषकर बच्चों ने महोत्सव का आनंद लिया।

समिति के संस्थापक विक्रमसिंह पंवार व महोत्सव समिति अध्यक्ष जनार्दनसिंह पंवार ने बताया कि महोत्सव का शुभारंभ केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत ने किया।

हजारों की वाइन के साथ नगदी पर हाथ साफ

मुख्य अतिथि महापौर प्रसन्नचंद मेहता थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल,सूरसागर विधायक देवेंद्र जोशी, शहर विधायक अतुल भंसाली,सरप्रताप विधि महाविद्यालय चेयरमैन गिरीश माथुर,भाजपा जिला महामंत्री गौरव जैन,पूर्व महापौर वनिता सेठ,पार्षद कमलेश पुरोहित,वरिष्ठ नेता सीमा माथुर,पार्षद गणपतसिंह चौहान उपस्थित थे।

कार्यक्रम में पार्षद फतेहराज मांकड़,संजय जाणी,दीपिका माथुर, सोनिया रामचंदानी सहित समिति के पदाधिकारी हेमसिंह भाटी,शैलेश जैन, संदीपसिंह पंवार,कार्तिक गौड़,अक्षय शर्मा,सुधांशु भटेजा,आयुष माथुर आदि की देखरेख में समापन हुआ। अखाड़ा प्रदर्शन प्रभारी पुरुषोत्तम बंसल व राजू वैष्णव थे।